विज्ञापन

Numerology Prediction 2: निवेश करते समय रखनी होगी सावधानी!

आज दिन का अंक है 7 और आपका मूलांक 2 है, आज चन्द्र और केतु की ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आप काफी संवेदनशील रहेंगे. आपकी दूरदृस्टि आपको लाभान्वित करेगी.आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2: निवेश करते समय रखनी होगी सावधानी!
निवेश में सतर्क रहें, प्रेम और विवाह के बनेंगे योग.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके मन में भारी उतार चढ़ाव रहेंगे. मानसिक भारीपन में कोई भी निर्णय ना करें. आपके द्वारा किये गये निर्णय में आपको अलग एहसास होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : आपकी जबरजस्त सोच आपकी कूटनीति और राजनीति के साथ तालमेल आपकी अलग पहचान दिलाएगा. आपको अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा.आज काफी समय से प्रतीक्षारत कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आज फाइनल हो सकती है. आपकी लम्बी मेहनत और संघर्ष के बाद आज आपको सफलता हासिल होगी. उच्च अधिकारी आपकी गंभीरता से काफी प्रभावित होंगे. नई नौकरी का इंतजार खत्म हो सकता है. प्रमोशन और जिम्मेदारी में बढ़ोत्तरी हो सकती है. छोटी छोटी बातों पर आज एक्शन ना लें. आज किसी सहकर्मी की बात दिल पर लग सकती है.व्यवसाय में धीमी शुरुआत के बाद आज स्थायी लाभ की स्थिति बनेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन एकाग्रता बनाए रखने का है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. आज अचानक कोई लाभ नहीं होगा लेकिन आय निरंतर बनी रहेगी. पूर्व में आपके द्वारा की गई बचत से बेहतर स्थिति बनेगी.उधार में लेनदेन ना करें. घर एवं परिवार से जुड़े आवश्यक वस्तुओं की खरीद से खर्च बढ़ सकते हैं. आज का दिन निवेश करने के लिए उचित नहीं है शेयर बाजार म्युचुअल फंड इंट्राडे में निवेश करने के लिए आज स्टेट की तैयार करें किसी एक्सपर्ट की सलाह लें उसके बाद ही निवेश के लिए आगे बढ़े आज का दिन आप बेहतर रिसर्च कर सकते हो.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव होगा. आज आपके पार्टनर के साथ ओपन कम्युनिकेशन करने से स्थितियां स्पष्ट होगी छोटी-छोटी गलतफहमियां और संबंधों में दूरियां बढ़ा सकती हैं. लंबे समय से विवाह या प्रेम संबंधों की प्रतीक्षा कर रहे जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा एवं पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का आसमानी 

आज का उपाय : मध्य रात्रि में चंद्रमा के दर्शन करके जल और दूध अर्पित करें एवं घी का दिया जलाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Faith, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com