विज्ञापन

Numerology Prediction 8: सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के जीवन में होगी प्रगति!

आज के दिन का अंक है 2 है और मूलांक 8.जो शनि और चंद्र की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित करेगी.आज आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति को लेकर भावनात्मक उतार चढाव बना रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के जीवन में होगी प्रगति!
मूलांक 8: भावनात्मक संतुलन बनाए रखें

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. आज करियर, बिज़नेस, प्रेम और मैरिड लाइफ में डिस्टर्बेन्स हो सकता है. बार बार रुकावट से आपको इरिटेशन हो सकता है. आज आपको स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपको करियर में कई बार रुकावट का सामना करना पड़ेगा. अगर आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बेहतर नहीं है. किसी भी कार्य के लिए आपको आज दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है. अपने व्यवसाय में आज आपको विस्तार करना होगा. आज का दिन किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. आज किसी भी कार्य की स्ट्रेटजी बनाने के लिए आज आपको काम करना होगा. कोई बनता हुआ कार्य आपके निर्णय लेने में देरी की वजह से बिगड़ सकता है. कोई बड़ी डील आज आपको काफी संघर्ष के बाद बन सकती है.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी इनकम काफी मेहनत करने के बाद जनरेट होगी सैलरी के अलावा आप जितनी मेहनत करेंगे उतना पैसा आपको कमीशन या इंसेंटिव के रूप में प्राप्त होगा कंस्ट्रक्शन और तेल से रिलेटेड काम में आज निवेश करने से आपको फीचर में बड़ा लाभ हो सकता है पुराना कोई कर्ज आज खत्म हो सकता है. इन्वेस्टमेंट में ज्यादा रिस्क लेना आपके लिए जोखिम भरा रहेगा.आज आपको किसी भी इन्वेस्टमेंट और रिटर्न के लिए धैर्य का सामना करना पड़ेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम सम्बन्ध में जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी.आपको आज अत्यधिक व्यस्तता की वजह से पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.आज आपके पार्टनर को आपसे समय और रोमांस की आवश्यकता रहेगी. आप काफी प्रेशर और इरिटेशन की वजह से ध्यान नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी आपके दर्द और गंभीरता को समझेगा. आपके निर्णय और परिस्थिति में आपका साथ देगा. पुराने टूटे प्रेम सम्बन्ध आज फिर से शुरू हो सकते हैं. आज परिवार की किसी समस्या और घर में बीमारी को लेकर गंभीरता से विचार और निर्णय किया जा सकता है. 

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : काला 

आज का उपाय : आज जरुरतमंद लोगों को मल्टीकलर कपड़ो का दान करें एवं गुलाबजामुन खिलाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 13 June 2026, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com