विज्ञापन

Numerology Prediction 5: समझदारी भरे फैसले व्यवसाय और करियर में लाभ दिलाएंगे!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और चंद्रमा की ऊर्जा सक्रिय रहेगी.आज आपका दिमाग काफी कैलकुलेटिव रहेगा. सोचने की क्षमता जबरजस्त होगी. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: समझदारी भरे फैसले व्यवसाय और करियर में लाभ दिलाएंगे!
मूलांक 5: योजनाओं में मिलेगी सफलता

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है.आज के दिन की ऊर्जा आपको व्यवसायिक सोच और सच और झूठ में पहचान करने की क्षमता देगी. आज आप किसी भी परिस्थिति को आसानी से समझ जाएगे. व्यवसाय में आज आपको बड़े निर्णय लेने होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी सोच कल्पना से परे होगी. ऑफिस में आपके निर्णय आर्गेनाईजेशन को लाभान्वित करेंगे. आपकी चतुरता और डिसीजन मेकिंग पावर कई बड़े फैसले कर सकती है. इससे आपको बड़े-बड़े प्रोजेक्ट में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे. ऑफिस में आज लोग आपकी कार्यक्षमता से काफी प्रभावित होंगे. अचानक आपकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है. आज व्यवसाय कर रहे लोगों को बाजार की आवश्यकताओं को समझना होगा. आप अपने कंपीटीटर्स से आगे की सोच कर नए बदलाव कर सकते हैं. आपके व्यवसाय में आज बढ़ोतरी होगी. किसी मित्र के माध्यम से आज व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट करके आप समय के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर चेंज कर सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ मिलकर किसी भी प्रकार का निर्णय करें.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन में चेंज होगा. अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है. आपको व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट करके बढ़ोतरी करनी होगी. शेयर बाजार या ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के प्रति आकर्षण होगा. किसी बड़ी योजना के माध्यम से आपको लाभान्वित कर सकता है. जल्दबाजी में इन्वेस्टमेंट ना करें. आज आपको भावनाओं में आकर किसी व्यक्ति को धन उधार नहीं देना है. अनावश्यक खर्चो और खरीदारी पर कंट्रोल करना है. घर में किसी महिला के स्वास्थ्य के ऊपर आज आपका धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : कार्य में व्यस्तता, ओवरथिंकिंग की वजह से प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ समय व्यतीत न करने की समस्या हो सकती है. पार्टनर को आपसे इसकी शिकायत रहेगी. ऑफिस या किसी कार्य के सिलसिले में ट्रैवलिंग के दौरान आपके नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. आपका पार्टनर आपकी काफी चिंता करेगा. वैवाहिक जीवन में पार्टनर का आपके हर निर्णय में पूरा समर्थन होगा. दोनों लोग मिलकर फ्यूचर के लिए इन्वेस्टमेंट और घर के आवश्यक कार्यों की प्लानिंग कर सकते हैं. आज का दिन रिश्तो में प्रेम की जगह आवश्यकताओं की पूर्ति करने का होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : सी ग्रीन 

आज का उपाय : घर या बाहर छोटे-छोटे बच्चों को खट्टी मीठी टॉफी वितरित करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Astrology, Faith, Mulank 5 13 June 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com