विज्ञापन

Numerology Prediction 4: ओवरथिंकिंग और डिप्रेशन की वजह से हो सकती है दिक्कत!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 4 है. आज राहू और चंद्र की संघर्षपूर्ण ऊर्जा के साथ आज आपको कामों में रुकावट और मानसिक अवसाद का सामना करना पड़ सकता है. आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 4: ओवरथिंकिंग और डिप्रेशन की वजह से हो सकती है दिक्कत!
मूलांक 4: धैर्य और संयम से लें काम

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. कई बार आप किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने को मजबूर होंगे. पुराने मित्र या रिश्तों की याद बार बार आपको परेशान कर सकती है.आपका शक करने का नेचर आपको दिक्कत कर सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : ऑफिस में आज बार-बार मन बेचैन हो सकता है. किसी भी काम में आज कंसिस्टेंसी की कमी बनी रहेगी. आपको टीम के साथ मिलकर काम करना होगा, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. आज लोग आपके खिलाफ षडयंत्र कर सकते हैं इसलिए अपना प्लान और स्ट्रेटजी किसी के भी साथ शेयर ना करें. लोगों की बातों को आज सिर्फ सुनें. कोई नई डील आज काफी संघर्ष के बाद होने की संभावना है. मन में उलझन और भटकाव की स्थिति की वजह से स्थिरता की कमी रहेगी. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम दायक नहीं है. अभी आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा. व्यवसाय में आपके प्रतिद्वंदी आपके विरुद्ध रणनीति तैयार कर सकते हैं. शांत मन से उसके लिए आपको अपनी तैयारी करके रखनी होगी. अचानक किसी पुराने मित्र अथवा संबंधी के माध्यम से व्यवसाय के लिए कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को करने से पहले उसको भली भांति जांच लें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन में अप एंड डाउन जैसी सिचुएशन बनी रहेगी. दिन में कई बार लाभ के मौके आएंगे.दिमाग का सही इस्तेमाल करके आप उनसे बड़ा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे, SIP में इन्वेस्टमेंट करने के लिए मन आकर्षित होगा. लेकिन आज का दिन सिर्फ रणनीति तैयार करने के लिए है. किसी भी प्रकार का जोखिम आपको आर्थिक नुकसान में डाल सकता है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और ज्यादा जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से दूर रहे, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है.उधार लेनदेन या किसी परिचित को दिया गया धन वापस आने की संभावना नहीं है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : पुराने संबंधी या आपके एक्स की याद आपको बार-बार परेशान कर सकती है. टूटे हुए रिश्ते आज वापस जुड़ सकते हैं. सामने से आपको कोई मैसेज या किसी के माध्यम से संदेश प्राप्त हो सकता है. मानसिक सुकून और शांति की तलाश में आज आप एकांत में रहना पसंद करेंगे. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर हल्का-फुल्का झगड़ा हो सकता है. आज के दिन आप कम बोलें और पार्टनर की बात को सुनें. काम का प्रेशर आपके निजी जीवन को डिस्टर्ब कर सकता है. आज आपको प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा. जीवनसाथी से आपको समय और सपोर्ट की आवश्यकता होगी. आपका जीवन साथी आपके लिए मजबूती के साथ आपके निर्णय में खड़ा होगा. देर शाम के वक्त आपस में बैठकर फ्यूचर को लेकर लंबी प्लानिंग और चर्चा हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 8

Lucky Color / शुभ रंग : हल्का सिलेटी 

आज का उपाय : गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 13 June 2026, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com