विज्ञापन

Numerology Prediction 1: अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वाद विवाद और छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें

आज दिन का अंक 9 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और मंगल की ऊर्जा से आप तेज निर्णय और बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे. आपके अंदर आज अत्यंत महत्वाकांक्षाएं एवं आत्मविश्वास रहेगा.

Numerology Prediction 1: अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वाद विवाद और छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें
प्रेम संबंधों में बढ़ेगी गर्मजोशी.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके अंदर काफी साहस के साथ कार्य करने की ऊर्जा रहेगी. काफी समय से पेंडिंग काम आज पूरे हो सकते हैं. लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी अतिरिक्त मेहनत और जिम्मेदारी से कार्य करने से ऑफिस के अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन या ट्रांसफर मिलने का योग बन रहा है. आज आपके नेतृत्व करने की क्षमता लोगों को प्रभावित कर सकती है. ऑफिस में आपको आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. बातचीत करते समय किसी के साथ बहस या विवाद ना करें. अपनी बात को स्पष्ट शब्दों में रखें. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज लाभ का दिन है. कोई नई डील आपके व्यवसाय को काफी लाभान्वित करेगी. कोई सरकारी टेंडर या कॉन्ट्रैक्ट आपके व्यवसाय को मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए दिन काफी शानदार है. बिजनेस में आज किसी व्यक्ति को उधार माल ना दें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्ट्रांग रहेगी. कई सोर्सेस से धन आगमन का योग बन रहा है. किसी सरकारी कार्य में कमीशन या बड़ा पेमेंट आज आपको मिल सकता है. काफी समय से पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर आपको लाभान्वित करेगा. अचानक आपका खर्च बढ़ सकता है. घर की और ऑफिस की आवश्यक चीजों पर आज धन खर्च हो सकता है. सामाजिक रूप से मजबूती के लिए पैसा दिखावे में बर्बाद ना करें. बजट की बेहतर प्लानिंग करें और निवेश के साथ भविष्य की सुरक्षा करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के प्रति लगाव एवं सहानुभूति रहेगी. संबंधों में नजदीकियां आएंगी. पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा  बातचीत करते समय अहंकार से भरी हुई बातें ना लाएं. किसी सेलिब्रिटी टाइप व्यक्ति से आपकी मुलाकात प्रेम संबंधों में बदल सकती है. वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. जीवनसाथी की स्किल का सम्मान करें. इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी. परिवार की जिम्मेदारियां को आगे बढ़कर उठाएं. संबंधों में गुस्सा कंट्रोल करें एवं शांत रहें. ज्यादा गुस्से से ब्लड प्रेशर, माइग्रेन की समस्या हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky  Color / शुभ रंग : गोल्डन

आज का उपाय : आज आपको आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुण एवं गेहूं का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com