विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल : कार्य के अतिरिक्त प्रेशर की वजह से हो सकता है तनाव, रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है!

आज के दिन का अंक है 1 है, जो शनि के साथ सूर्य की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज का दिन आपके लिए शारीरिक और मानसिक प्रेशर लेकर आएगा. आज आपको कठिन संघर्ष करना होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 8 राशिफल : कार्य के अतिरिक्त प्रेशर की वजह से हो सकता है तनाव, रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है!

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको अनुशासन में रहकर अपने कामों को पूरा करना होगा. करियर में प्रेशर और आर्थिक जिम्मेदारियों की बजह से आज आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा. आज आपके धैर्य की परीक्षा होगी. आज घर के साथ की गयी मेहनत लंबे समय तक आपको लाभ देगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज कुछ अधिकारी आपसे अतिरिक्त कार्य की अपेक्षा रखेंगे. आपके ऊपर आपके कार्य की जिम्मेदारी के अलावा अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज के दिन अनुशासन ही आपकी सफलता के दरवाजे खोलेगा. कार्य के प्रेशर की वजह से उच्च अधिकारियों से किसी भी प्रकार बहस ना करें. व्यवसाय में पुराने अटके हुए कामों को आज खत्म करने का प्रयास करें. आज भविष्य में आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्लानिंग करें. प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में अप एंड डाउन बना रहेगा. कर्म के आधार पर आज धन की प्राप्ति होगी. पूर्व में रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. आज की गई मेहनत इंस्टेंट लाभ नहीं देगी. आज लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करें इससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी. घर में अचानक किसी आवश्यकता पर धन खर्च हो सकता है. फ़्रस्ट्रेशन में आकर किसी भी प्रकार धन खर्च ना करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका अट्रैक्शन किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ हो सकता है जो आपसे उम्र में काफी बड़ा हो. पार्टनर के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें अन्यथा दोनों के बीच डिस्टेंस बढ़ सकता है. कार्य के दबाव की वजह से आपका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है. परिवार में किसी के स्वास्थ्य की समस्या परेशान कर सकती है. घर के अंदर किसी न किसी बात का विवाद संभव है. आज मन काफी भावुक और अकेलापन महसूस करेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : गहरा नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com