Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपकी इंट्यूशन पावर बहुत शानदार काम करेगी. आपका मन लोगों के साथ मिलने का नहीं करेगा. आज आप आत्म चिंतन की अवस्था में एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे. आपकी आंतरिक चेतना आपके लिए धर्म और छिपे हुए रहस्य को खोलने का काम करेगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज टीम के साथ मिलकर काम करने की बजाय आप अकेले में बेहतर कार्य कर सकते हैं. एकांत में आपको कोई छिपी हुई जानकारी या महत्वपूर्ण लीड मिल सकती है. ऑफिस में आपका लोगों के साथ कम्युनिकेशन कम हो सकता है. कम्युनिकेशन गैप की वजह से लोगों के मन में आपके प्रति मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. विदेश से संबंधित व्यापार में आज आपको कामयाबी हासिल होगी. आज किया हुआ प्लान और स्ट्रेटजी लंबे समय तक आपको लाभदायक होगी. सोशल मीडिया से संबंधित काम के लिए भी आज का दिन बेहतर है.
Finance / फाइनेंस: अचानक कोई बड़ी फाइनेंसिंग अपॉर्चुनिटी आपको मिल सकती है. आर्थिक प्रगति धीमी लेकिन स्थिर होगी. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आज आर्थिक लाभ हो सकता है. कोई इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान करें, सिर्फ किसी के इन्फ्लुएंस की वजह से आज इन्वेस्टमेंट ना करें. हर व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करके उसके साथ लेनदेन का व्यवहार ना करें. इन्वेस्टमेंट के लिए इन्फ्लुएंस की जगह प्रैक्टिकल अप्रोच रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका किसी के साथ काफी गहन और भावुक संबंध बनाने की संभावना है. अचानक कोई अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी आपको अपनी ओर खींच सकती है. आपकी पुरानी यादें हैं आपको स्ट्रेस दे सकती है. रिश्ते में थोड़ा डिस्टेंस बढ़ सकता है. जीवनसाथी आपकी चुप्पी से परेशान हो सकता है. छोटी-छोटी बातों से गलतफहमी बढ़ सकती है, अपना दिल बड़ा रखें. पार्टनर के साथ अपने दिल की बात खुलकर कहें. परिवार के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है. आज थोड़ा समय निकालकर किसी शांत जगह पर व्यतीत करें. माइग्रेन से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : हरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं