Laddu Gopal Puja: भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा से भक्तों को परम सुख प्राप्त होता है. भक्त उन्हें समय से जगाने और सुलाते हैं. लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की सेवा में भोग बहुत महत्वपूर्ण है. भक्त प्रतिदिन लड्डू गोपाल की पूजा के साथ-साथ उन्हें चार बार भोग भी लगाते हैं. बहुत से भक्त श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को तरह-तरह की चीजों का भोग (Bhog) लगाते हैं. कई बार भक्त भोग की सामग्री को लेकर संशय में पड़ जाते हैं. हालांकि, दिन के अनुसार भी लड्डू गोपाल को उनके प्रिय भोग लगाएं जा सकते हैं. आइए जानते हैं दिन के अनुसार लड्डू गोपाल को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए.
दिन के अनुसार लड्डू गोपाल को भोग लगाना
सोमवार को खीरलड्डू गोपाल को सोमवार को उनके प्रिय दूध और चावल से बनी खीर से भोग लगाएं. श्रीकृष्ण (Shri Krishna) के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को चावल की मीठी खीर अत्यंत प्रिय है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लड्ड् गोपाल को मंगलवार को लाल रंग के फल से भोग लगाना बहुत शुभ होता है. मंगलवार को सेब, अनार या चेरी जैसे फलों से भगवान को भोग लगाएं.
बुधवार को रोटी सब्जीबुधवार के दिन लड्डू गोपाल को घर में तैयार रोटी और सब्जी का भोग लगाएं. सब्जी बनाने के लिए हरी सब्जी का उपयोग करना ठीक रहेगा पर उसे बगैर प्याज और लहसुन के बनाना चाहिए.
गुरुवार को पीली मिठाईगुरुवार के दिन लड्डू गोपाल को उनके प्रिय पीले रंग के मिष्ठान को भोग लगाएं. इसके लिए केसर पेड़ा, कलाकंद या मलाई पेड़ा का उपयोग करना चाहिए.
शुक्रवार को मक्खन मलाईशुक्रवार के दिन बाल गोपाल को ताजा निकाली गई मक्खन (Butter) या मलाई से भोग लगाएं. बाल कृष्ण को मक्खन मलाई अत्यंत पिय है और वे इससे अत्यंत प्रसन्न होते हैं.
शनिवार को खिचड़ीसप्ताह में एक दिन खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए और इसके लिए शनिवार (Saturday) का दिन सबसे अच्छा होता है. शनिवार को बगैर लहसुन प्याज की विभिन्न दालों वाली खिचड़ी से भगवान को भोग लगाएं.
रविवार को माखन मिश्रीरविवार के दिन लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का प्रिय भोग लगाएं. भोग तैयार करने के लिए ताजा निकाले गए मक्खन में मिश्री के कुछ दाने मिलाएं और उसमें तुलसी का पत्ता डालकर भगवान को भोग लगाएं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं