विज्ञापन

हथेली में ये त्रिकोण दिखे तो चमक सकती है किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं में छुपे त्रिभुज उसका अर्थ

जिन लोगों के हाथों में त्रिभुज का निशान बनता है तो ये धन, संपत्ति, सफलता और प्रतिष्ठा का संकेत दे सकता है. यहां जानिए हथेली पर त्रिकोण के निशान का क्या अर्थ है?

हथेली में ये त्रिकोण दिखे तो चमक सकती है किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं में छुपे त्रिभुज उसका अर्थ
हथेली में त्रिकोण का निशान

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और निशानों का खास महत्व होता है. इन रेखाओं से इंसान के स्वभाव, लाइफ और करियर के कई संकेत पता चल सकते हैं. आज के समय में भी ज्योतिष हाथ की रेखा देखकर इंसान का भविष्य बता देते हैं. हमारे हाथों में कई रेखाएं होती हैं और हर रेखा का अपना एक अलग महत्व है. इन्हीं में से एक है त्रिकोण यानी त्रिभुज का निशान है, जिसे बहुत शुभ और भाग्यशाली निशान मानते हैं. एस्ट्रोलॉजर सुनील शास्त्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जिन लोगों के हाथों में त्रिभुज का निशान बनता है तो ये धन, संपत्ति, सफलता और प्रतिष्ठा का संकेत दे सकता है. हालांकि, हर त्रिकोण शुभ नहीं माना जाता, बल्कि उसका स्थान और आकार भी महत्वपूर्ण होता है. चलिए आपको बताते हैं हथेली पर त्रिकोण के निशान का क्या अर्थ है?

जीवन रेखा पर त्रिकोण

एस्ट्रोलॉजर सुनील शास्त्री के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर जीवन रेखा पर साफ त्रिकोण बना हो, तो व्यक्ति अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर सफलता प्राप्त कर सकता है. ऐसे लोग दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने दम पर आगे बढ़ते हैं और धन-संपत्ति अर्जित करते हैं.

हार्ट रेखा पर त्रिकोण

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हार्ट रेखा पर बना त्रिकोण बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोगों को पारिवारिक सहयोग और पैतृक संपत्ति का बहुत लाभ मिलता है. इसके अलावा परिवार के सहयोग से जीवन में आर्थिक उन्नति के अवसर बनते हैं.

मस्तिष्क रेखा

अगर, किसी के हाथ पर त्रिकोण मस्तिष्क रेखा पर दिखाई दे, तो ये बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग अपनी समझ, ज्ञान और सोच के बल पर सफलता हासिल करते हैं. कई बार इन्हें मातृ पक्ष से भी लाभ मिलने की संभावना होती है.

भाग्य रेखा

जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा पर त्रिभुज का निशान साफ दिखता है तो ये बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसे लोगों का भाग्य मजबूत होता है और उन्हें जीवन में कई अवसर मिलते हैं. मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी साथ मिलने की संभावना रहती है.

यह भी पढ़ें:- सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है? जानें हाथ में कौन सी रेखा अच्छी होती है 

यह भी पढ़ें:- हथेली में V का निशान होने का क्या मतलब है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जानिए इसका महत्व

यह भी पढ़ें:- 'अपने विचारों पर ध्यान दें, वे शब्दों में बदल जाते हैं' गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hastrekha Shastra, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com