Budh Gochar 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार अप्रैल का आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल 2026 काफी खास होने वाला है. इस दिन ग्रहों के राजकुमार यानी बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में बुध 15 मई तक रहेंगे. शास्त्रों के अनुसार बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्कशक्ति, संचार और गणित का मुख्य कारक माना गया है. ऐसे में इस गोचर से बहुत सी राशियों को लाभ होगा जिसमें मुख्य रूप से मेष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि और धनु राशि है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...
यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 27 April 2026: मोहिनी एकादशी आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समेत सोमवार का पूरा पंचांग
1. मेष राशि

मेष राशि में बुध का प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. ऐसे में धन लाभ हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. साथ ही करियर भी अच्छा रहेगा. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं.
2. मिथुन राशि

बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को भी धन लाभ होगा. साथ ही ऑफिस में प्रमोशन के भी योग बनेंगे. करियर में सफलता भी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, आपको भविष्य में सफलता मिल सकती है.
3. सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों का पुराना रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा और सामाजिक क्षेत्र में भी ये अपना योगदान देंगे. आय के नए सोर्स बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. साथ ही परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा.
4. धनु राशि

बुध गोचर धनु राशि के लोगों के लिए काफी ज्यादा फलदायी माना जा रहा है. इससे अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी करने वालों की पदोन्नति हो सकती है साथ ही जो लोग नौकरी तलाश रहे हैं उनका प्रमोशन हो सकता है. इसके अलावा व्यापारियों को नई डील मिल सकती हैं.
5. कन्या राशि

कन्या राशि वालों का खुद का स्वामी बुध है और इन राशि वालों का व्यापार में काफी लाभ होगा. साथ ही लोगों को नए काम मिलने की भी संभावना है. नौकरी करने वालों को अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और काम की तारीफ भी होगी.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं