प्रतीकात्मक फोटो
अहमदाबाद:
अहमदाबाद में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार करने की वजह से रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी की वजह से दोपहर में शहर की सड़कें खाली नजर आती हैं। सड़कों पर जो लोग नजर आते भी हैं तो वे गर्मी से बचते हुए दिखते हैं। लोग धूप में चेहरा ढंककर निकल रहे हैं।
दोपहर में घरों से न निकलने की चेतावनी
अहमदाबाद में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक अहमदाबाद में पारा 45 डिग्री के आसपास ही रहेगा। सलाह दी गई है कि लोग दोपहर में घरों से न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
शीतल पेय की दुकानों पर भीड़
गर्मी के कारण आजकल अहमदाबाद में गन्ने के रस की दुकानों पर दोपहर में ज्यादा भीड़ होती है। शहर में पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान लगातार 43 डिग्री बना हुआ है। हीट स्ट्रोक के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। अब पारा और चढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोगों के और सावधानी बरतने की जरूरत होगी।