- नारियल बहुत ही बहूमुखी है.
- इसके हर हिस्से का उपयोग किया जाता है.
- इसका पानी आपको हाइड्रेड रखता है.
2 सितंबर को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय में विश्व नारियल दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है, जिसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है. यह दिन इस फल की बहुमुखी प्रतिभा और लाभों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है. अगर आप ध्यान दें, तो आप पाएंगे कि नारियल का हर हिस्सा (और पेड़ भी) किसी न किसी तरह से उपयोग किया जाता है. नारियल के गूदे और पानी के फायदों से हम सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं. जबकि गूदे का उपयोग मीठे और नमकीन व्यंजनों को तैयार करने के लिए किया जाता है, पानी कई स्वास्थ्य लाभों के साथ एक हाइड्रेटिंग पेय के रूप में काम करता है. हम नारियल से तेल भी निकालते हैं जो स्वस्थ और बहुमुखी दोनों है - आप इसे खाना पकाने के तेल के रूप में उपयोग कर सकते हैं और अपनी त्वचा और बालों पर भी लगा सकते हैं.
Egg Keema Pulao: अचानक घर आए मेहमानों को मिनटों में बनाकर खिलाएं एग कीमा पुलाव

गूदे और पानी के अलावा, नारियल के शेल को होल्डर/कंटेनर के रूप में उपयोग किया जाता है, नारियल की स्किन एक नैचुरल मॉस्कीटो रेपेलेन्ट्स के रूप में काम करती है और पत्तियों का इस्तेमाल अक्सर चटाई और रस्सी बनाने के लिए किया जाता है. है न यह कितना बहुमुखी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस विश्व नारियल दिवस पर, हम नारियल के उपयोग का सबसे सामान्य तरीका लेकर आए हैं, और वो है नारियल की बर्फी की स्वादिष्ट रेसिपी जिसे आप मात्र 30 मिनट से भी कम समय में तैयार कर सकते हैं.
सिम्पल और आसान तरीके से बनाएं नारियल बर्फी :
नारियल की बर्फी को सभी बहुत पसंद है, यह मीठी, मुलायम होती है और कुछ ही समय में हमारे मुंह में पिघल जाती है. लेकिन इसे बनाने लंबी और थका देने वाली हो सकती है - खासकर जब नारियल को कद्दूकस करने की बात हो. तो, आपके लिए चीजों को आसान बनाने के लिए, हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो नारियल को कद्दूकस करने की प्रक्रिया को खत्म कर देती है. आइए जानें इसकी रेसिपी.
सबसे पहले चीनी की हल्की चाशनी बनाएं और उसमें सूखा नारियल desiccated coconut डालें. घी और खोया डालकर सभी चीजों को एक साथ मिला लें. अब एक प्लेट को ग्रीस करके उसमें नारियल का मिश्रण डालें. इसे ठंडा होने दें और छोटी बर्फी में काट लें. बस, इतना ही. यह रेसिपी सुनने में कितनी आसान लगती है.
नारियल बर्फी की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
इस झटपट और आसान नारियल बर्फी को आज ही बनाएं और विश्व नारियल दिवस मनाएं. साथ ही हमें यह बताना न भूलें कि आपको यह कैसी लगी.
World Coconut Day 2021: विश्व नारियल दिवस के मौके पर इन रेसिपीज के साथ मनाए यह खास दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं