- स्प्राउट की तरह ही इस भाजी में भी अंकुरित दाल का उपयोग किया जाता है.
- यह मिनटों में तैयार होने वाली डिश है.
- यह बनाने में बेहद ही आसान है और खाने में काफी स्वाद लगती है.
जब हम वेट लॉस डाइट या हेल्दी खाने के बारे में सोेचते हैं तो सैलेड और स्प्राउट जैसे बेहतरीन विकल्प हमारे दिमाग में आते हैं. स्प्राउट सैलेड इसलिए भी ज्यादा हेल्दी होता है क्योंकि इसमें अंकुरित दाल के साथ प्याज, टमाटर या फिर अपने हिसाब से खीरा जैसी शामिल कर सकते हैं जो इसे स्वादिष्ट के साथ हेल्दी बनाते हैं. स्प्राउट में शामिल सभी चीजों के अपने फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक हेल्दी स्प्राउट को आप एक स्वादिष्ट भाजी का ट्विस्ट दे सकते हैं. जी हां एकदम सही सुना है! यह भाजी उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो अक्सर हेल्दी व्यंजनों की तलाश में रहते हैं.

इस आसान तरकीब के साथ घर पर कटहल को करें साफ और बनाएं यह स्वादिष्ट व्यंजन
स्प्राउट भाजी उन दिनों के लिए भी अच्छा विकल्प है जब आप कुछ बनाने के मूड में न हो, यह मिनटों में तैयार होने वाली डिश है. स्प्राउट की तरह ही इस भाजी रेसिपी में भी अंकुरित दाल का उपयोग किया जाता है. यह बनाने में बेहद ही आसान है और खाने में काफी स्वाद लगती है. स्प्राउट भाजी को आप रोटी के साथ पेयर कर सकते हैं या फिर चाहे तो इसे ऐसे भी खाया जा सकता है. तो देर किस बात की चलिए जानते हैं स्प्राउट भाजी की खास रेसिपी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
कैसे बनाएं स्प्राउट भाजी | स्प्राउट भाजी रेसिपी
स्प्राउट भाजी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें राई, जीरा, बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च फिर कटी हुई प्याज डालकर भूनें. इसके बाद कटा टमाटर डालें और हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें कुछ देर भूनें. मसाले में थोड़ा सा पानी डालकर और इसे के साथ अंकुरित हरी मूंग दाल डालकर कुछ देर पकाएं. थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाए कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
स्प्राउट भाजी की पूरी वीडियो के लिए यहां क्लिक करें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं