- भारत में खाने की हर तरह वैराइटी देखने को मिलती है.
- दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत होती हैं.
- दाल कचौड़ी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती हैं.
Dal Recipes: भारत एक ऐसा देश है जहां आपको खाने में हर तरह वैराइटी देखने को मिलती है. यहां कोई त्योहार हो या फिर कोई खुशी का मौका, खाना उसका अहम हिस्सा होता है. भारतीय खाने की एक खास बात यह भी कि आपको यहां एक सामग्री से बनें विभिन्न तरह के व्यंजन मिल जाएंगे. उदाहरण के लिए चावल से एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल पुलाव, बिरयानी या खीर बनाने के लिए भी किया जाता है. यानि के एक ही सामग्री को ट्विस्ट देकर कई तरह की डिश बनाई जा सकती है. सिर्फ चावल ही एक ऐसी सामग्री नहीं है जिसके इतने सारे व्यंजन बनाएं जा सकते हैं. अगर आपको कुकिंग में जरा भी रूचि है या फिर आपको नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद तो आप दाल के साथ भी कई तरह की डिश बना सकते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं. जी हां, दाल सिर्फ आपकी खाने की थाली को कम्पलीट ही नहीं करती बल्कि इससे आप स्नैक्स, परांठा और डिजर्ट भी तैयार कर सकते हैं.
दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत होती हैं, इसलिए हर रोज दाल खाने की सलाह भी दी जाती है. हर दाल का अपना अलग स्वाद होता है. अगर आप हर रोज दाल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो दाल से बनने वाली ये रेसिपीज़ सभी को पसंद आएंगी. इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें हर रोज खाने में दाल काफी पसंद होती है लेकिन, खाने में वैराइटी मिलें तो क्या हर्ज है. दाल से बनने वाली यह रेसिपीज़ हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगी और वे इन्हें खूब चाव से भी खाएंगे.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
सावधान: ठंडा पानी पीने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान
तो देर किस बात की चलिए जानते हैं दाल से बनने वाली इन बेहतरीन रेसिपीज़:
मूंगदाल चीला
मूंग की दाल से बना यह चीला स्वाद तो होता ही है साथ ही हेल्दी भी है. इसे बनाने के लिए दाल के मिश्रण को पनीर और सब्जियों के साथ भरकर, क्रिस्पी फ्राई किया जाता है. सुबह के नाश्ते के अलावा आप चाहे तो इसे शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं.आप चाहे तो इसे बनाकर बच्चों को लंच में भी पैक कर सकते हैं.

मूंग की दाल से बना यह चीला स्वाद तो होता ही है साथ ही हेल्दी भी है.
Ramadan 2019: ईद बनेगी और भी खास इन 7 सेवई रेसिपीज़ के साथ
पालक दाल खिचड़ी
झटपट तैयार होने वाली पालक दाल की खिचड़ी खाने स्वाद होने के साथ काफी पोषक तत्वों से भरपूर है. इस खिचड़ी को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं. इस खिचड़ी में कार्बोहाईड्रेड और प्रोटीन का बढ़िया बैलेंट मिलेगा. जिन लोगों को खिचड़ी पसंद नहीं है उन्हें भी खिचड़ी का नया वर्जन पसंद आएगा.

झटपट तैयार होने वाली पालक दाल की खिचड़ी खाने स्वाद होने के साथ काफी पोषक तत्वों से भरपूर है.
Healthy Diet: हाई-प्रोटीन का स्रोत है यह शाकाहारी रेसिपी, पढ़ें सोया भुर्जी की विधि
दाल कचौड़ी
अब तक आपने मसाला कचौड़ी का स्वाद ही चखा है तो एक बार दाल कचौड़ी भी ट्राई करें. दाल कचौड़ी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती हैं, इसके अंदर मूंग दाल की फीलिंग भरी जाती है. कचौड़ी को तेल में डीप फ्राई किया जाता है. भारत में आपको कचौड़ी की कई तरह का वैराइटी मिल जाएगी लेकिन उनमें मूंग दाल कचौड़ी काफी लोकप्रिय है.

दाल कचौड़ी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती हैं.
दाल का परांठा
वैसे तो भारत में कई तरह के परांठे बनाएं जाते हैं लेकिन दाल का परांठा भी एक बढ़िया विकल्प है. जो बच्चों और बड़ों सभी का पसंद आएगा. मूंग दाल के आलावा आप चाहे तो फीलिंग के लिए चना दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दाल के परांठे को आप नाश्ते में भी परोस सकते हैं और बच्चों के टिफिन में भी इसे रख सकते हैं.

वैसे तो भारत में कई तरह के परांठे बनाएं जाते हैं लेकिन दाल का परांठा भी एक बढ़िया विकल्प है
Kitchen Tips Video: झटपट होंगे काम, ये किचन टिप्स एंड ट्रिक्स करेंगे मदद
पूरन पोली
पूरन पोली एक बेहद ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है. गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान पूरन पोली खासतौर पर बनाई जाती है. इसके अलावा इसे दिवाली पर भी बनाया जाता है. पूरन पोली मुख्य रूप से एक रोटी है जिसमें दाल और चीनी के मिश्रण को तैयार करके भरा जाता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है

.पूरन पोली एक बेहद ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है.
इन सबके अलावा आप चाहे तो चने की दाल का इस्तेमाल करके चना दाल ढोकला और चना दाल हलवा भी बनाकर घर में सबको खिलाकर इम्प्रेस कर सकते हैं.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं