- चावल उबालते वक्त शुद्ध घी अच्छी सुगंध के लिए डाला जाता है.
- आप चावल को सब्जी-दाल के साथ पेयर कर सकते हैं.
- इन हैक्स से आप बिरयानी भी खिली-खिली बना सकते हैं.
Surprising Rice Hacks In Hindi: चावल बनाना बहुत ही आसान है, पर एकदम खिले-खिले चावल कुकर में बनाना थोड़ा मुश्किल, ऐसा इसलिए क्योंकि कुकर में चावल नरम हो जाते हैं और एक दूसरे में चिपक जाते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आप के चावल खिले खिले और एकदम परफेक्ट बनें, तो अपनाएं ये ट्रिक और बनाएं रेस्टोरेंट जैसे चावल. आप बस इन ट्रिक्स को अपनाकर खिले-खिले चावल बना सकते हैं. आप इन्हें दाल, सब्ज़ी के साथ खाएं या कढ़ी चावल का लुत्फ उठाएं. इन कुकिंग हैक को अपना कर आप पुलाव या बिरयानी भी बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल में बना सकते हैं. चावल उबालते वक्त शुद्ध घी अच्छी सुगंध के लिए डाला जाता है. घी या तेल डालने से चावल का हर दाना खिला खिला पकता है. चावल पकाते वक्त नींबू का रस डालने से पके हुए चावल का रंग सफेद आता है.
खिले-खिले चावल बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्सः
1. एक बड़े बर्तन में चावल निकाल कर उसे साफ पानी से 2 से 3 बार धो लें.
2. चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
3. 20 मिनट बाद चावल में से एक्स्ट्रा पानी निकाल लें.
4. कुकर में भीगे हुए चावल और 2 कप पानी डाल कर गैस पर चढ़ा दें.
5. चावल में घी और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.
6. थोड़ा सा नींबू का रस डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें.
7. चावल को 2 सिटी होने तक पकने दें.
8. जैसे ही कुकर में 2 सिटी आ जाए, वैसे ही गैस बंद कर दें, और कुकर का प्रेशर खत्म होने तक चावल को कुकर में ही रहने दें.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
9. 7 से 8 मिनट बाद जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए तब कुकर खोल दें.
10. चावल बन कर तैयार है. चावल को सर्व करने के लिए एक बर्तन में निकाल लें. चावल को निकालते समय इन्हे चम्मच से थोड़ा ऊपर नीचे कर सकते हैं.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Side Effects Of Lauki Juice: लौकी का जूस पीने के पांच हैरान करने वाले नुकसान
Kashmiri Halwa: डेज़र्ट खाना है पसंद तो ट्राई करें टेस्टी कश्मीरी हलवा
Real Or Fake Besan: इन घरेलू उपायों की मदद से करें असली और नकली बेसन की पहचान
Omelette Pizza Recipe: अपने फेवरेट पिज्जा को ऑमलेट के साथ दें बेहतरीन ट्विस्ट, आज ही इसे आजमाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं