- इडली दक्षिण भारत का पसंदीदा ब्रेकफास्ट है
- स्टीम्ड होने की वजह से इडली का कैलोरी काउंट कम होता है
- इडली पास्ता से लेकर इडली बर्गर तक खूब पसंद किए जाते रहे हैं
Rava Idli Recipe: इडली दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. अच्छे तरीके से बनाई गई पफी इडली ऐसे स्नेक्स में शामिल है जिसे आपको अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. स्टीम्ड होने की वजह से इडली का कैलोरी काउंट डीप फ्राइड इडली के मुकाबले बेहद कम होता है. इडली आमतौर पर राइस बैटर या फिर रवा बैटर जिसे सूजी भी कहा जाता है से तैयार की जाती है. इडली को सालों से लोग अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करते आए हैं और समय के साथ इसने अपने स्वरूप में कई बदलाव किए हैं. इडली पास्ता से लेकर इडली बर्गर तक खूब पसंद किए जाते रहे हैं. वर्सेटाइल इडली का इस्तेमाल हमेशा से ही कई तरीकों से किया जाता रहा है.
Indian Cooking Hacks: घर पर कैसे बनाएं ताजा पनीर, देखें वीडियो
जानी मानी फूड ब्लॉगर मंजुला जैन स्टफ्ड मसाला रवा इडली को वीकेंड के ब्रंच और पिकनिक के लिए बेहतरीन ऑप्शन मानती हैं. आप अपनी फैमिली गैदरिंग के मौके पर रवा मसाला स्टफ्ड इडली को परोस सकते हैं. इसका वीडियो यूट्यूब चैनल 'मंजुला की रसोई' पर पोस्ट किया गया है. इस इडली को चने की दाल और आलू के मिश्रण के साथ बनाया जाता है. आपको इसकी फिलिंग तैयार करने के लिए दाल और आलू मिश्रण के अलावा हरी मिर्च, अदरक, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, जीरा और गरम मसाला चाहिए होगा. आप इस टेस्टी इडली को नारियल की चटनी, सांबर या किसी अन्य पसंदीदा चटनी के साथ बना सकते हैं. ये इतना स्वादिष्ट स्नैक्स है जिसे बिना किसी चटनी के भी खाया जा सकता है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये इडली बेहतरीन ऑप्शन है. यहां स्टफ्ड रवा मसाला इडली का वीडियो भी दिया गया है. हमें कमेंट्स में ज़रूर बताएं कि आपको ये कैसी लगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Hypertension Diet: पालक जूस में ये मिलाते ही होगा कमाल, कंट्रोल होगा High Blood Pressure
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं