विज्ञापन

Delhi SIR: क्या आपके पास भी पहुंचा लॉजिकल चेक का नोटिस, जानें किस गड़बड़ी में कौन-सा कागज लगेगा

 अगर आपको SIR का नोटिस मिला है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. दरअसल, यह सिर्फ एक सवाल या वेरिफिकेशन है, नाम का रिजेक्शन नहीं. जानिए निर्वाचन आयोग की ओर से चिन्हित 6 प्रकार की गड़बड़ियों और उनके समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची.

Delhi SIR: क्या आपके पास भी पहुंचा लॉजिकल चेक का नोटिस, जानें किस गड़बड़ी में कौन-सा कागज लगेगा
क्या है SIR Anomaly और क्यों मिला है नोटिस.
NDTV
  • दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 किया जा रहा है.
  • SIR के दौरान मतदाता के विवरणों में असंगतियां मिलने पर SIR Anomaly के रूप में चिन्हित किया जाता है.
  • माता-पिता के नाम, उम्र, रिश्तों में अंतर होने पर संबंधित पुराने वोटर लिस्ट और संबंध प्रमाण पेश करना जरूरी है.

राजधानी दिल्ली में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026) के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मिलान करते समय डेटा का लॉजिकल चेक किया जा रहा है. इस लॉजिकल वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान अगर किसी मतदाता के विवरण जैसे माता-पिता का नाम, उम्र या रिश्तों का अंतर पाया जाता है, तो उसे SIR Anomaly या Discrepancy के रूप में चिन्हित किया जाता है.

हालांकि, असंगति (Anomaly) का मतलब आपका नाम रद्द (Rejection) होना नहीं है. यह सिर्फ डेटा के सत्यापन की प्रक्रिया है. सही दस्तावेज़ प्रस्तुत करने पर आपका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जोड़ दिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये हैं 6 तरह के नोटिस और उसके लिए जरूरी दस्तावेज़

माता-पिता के नाम में अंतर

ज़रूरी दस्तावेज़: मैप किए गए माता-पिता की पिछली SIR के वोटर लिस्ट की कॉपी जिसमें आगे व पीछे का भाग दोनों होना जरूरी है. माता-पिता के साथ संबंध के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड या फैमिली रिकॉर्ड पेश करना होगा.

दादा-दादी से उम्र का अंतर 40 वर्ष से कम होने पर 

ज़रूरी दस्तावेज़: मैप किए गए दादा-दादी की 2002 SIR वोटर लिस्ट की कॉपी, दादा-दादी के साथ संबंध का प्रमाण और मतदाता की जन्म तिथि या उम्र का प्रमाण.

एक माता-पिता के 6 बच्चे

  • ज़रूरी दस्तावेज़: मैप किए गए माता-पिता की 2002 SIR वोटर लिस्ट की कॉपी और संबंधित सभी व्यक्तियों का माता-पिता के साथ संबंध का प्रमाण जैसे जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल या फैमिली रिकॉर्ड.

भाई-बहन की उम्र में 9 महीने से कम का अंतर

  •  ज़रूरी दस्तावेज़: मैप किए गए माता-पिता की 2002 SIR वोटर लिस्ट की कॉपी, माता-पिता के साथ संबंध का प्रमाण और दोनों भाई-बहनों की जन्मतिथि का प्रमाण.

माता-पिता से उम्र का अंतर 50 वर्ष से अधिक

  • ज़रूरी दस्तावेज़: अगर मैप किए गए माता-पिता की उम्र का अंतर 50 वर्ष से ज्यादा है, तो 2002 SIR वोटर लिस्ट की कॉपी, माता-पिता से संबंध का प्रमाण और मतदाता व माता-पिता दोनों की जन्मतिथि का प्रमाण.

माता-पिता से उम्र का अंतर 15 वर्ष से कम

  • ज़रूरी दस्तावेज़: मैप किए गए माता-पिता की 2002 SIR वोटर लिस्ट की कॉपी, संबंध का प्रमाण और मतदाता व माता-पिता दोनों का आयु प्रमाण पत्र.

नाम, स्पेलिंग या उपनाम में अंतर होने पर क्या करें

अगर आपके नाम की स्पेलिंग, मिडिल नेम या सरनेम में कोई विसंगति है, तो बीएलओ (BLO) को पिछली SIR से सही मैपिंग की पुष्टि करते हुए एक हस्ताक्षरित शपथ पत्र अपलोड करना होगा. इस पत्र में EPIC नंबर यानी वोटर आईडी नंबर, वर्तमान वोटर लिस्ट के मुताबिक मतदाता का नाम और मैपिंग की पुष्टि का स्पष्ट कारण बताना होगा. 

सामान्य दस्तावेज़ जिन्हें तैयार रखना बेहतर हैज

  •   जन्म प्रमाण पत्र 
  • 10वीं की मार्कशीट या स्कूल सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड 
  • माता-पिता या दादा-दादी का पुराना वोटर आईडी कार्ड (2002 या उससे पुराना)
  • राशन कार्ड 

यह भी पढ़ें- Delhi SIR: सीएम रेखा गुप्ता और  केजरीवाल समेत 31.63 लाख मतदाताओं को नोटिस; जानें कैसे दें जवाब

पारिवारिक रिकॉर्ड या अन्य संबंध प्रमाण पत्र

  • नोटिस का तुरंत जवाब दें: ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने के बाद ERO नोटिस भेज सकता है. नोटिस मिलते ही अपने BLO से संपर्क करें और समय पर जवाब दें.
  • अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन: सभी वैध दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद फाइनल इलेक्टोरल रोल 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किया जाएगा.
  • सही सबूत ही आधार: जिसके पास सही प्रूफ होंगे, उसका केस उचित सत्यापन के बाद ही फाइनल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 33 लाख मतदाताओं को नोटिस पर SC सख्त! आप भी तो नहीं है इस लिस्ट में ऐसे करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SIR 2026, Voter List, Election Commission, Voter Id
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com