- पनीर हर बार शोज टॉपर रहता है.
- पनीर बेहद बहुमुखी और इससे कुछ भी बनाना बहुत आसान है.
- इसे कुछ क्लासिक डिशेज के लिए भी जाना जाता है.
क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे दिमाग में कुछ झटपट बनाने के लिए पनीर का ही ख्याल क्यों आता है? चाहे क्विक डिश बनाने की बात हो या फिर शानदार खाना बनाने की बात हो - पनीर हर बार शोज टॉपर रहता है. अगर आप हमसे पूछें, तो हम इस तथ्य को पसंद करते हैं कि पनीर बेहद बहुमुखी और इससे कुछ भी बनाना बहुत आसान है. इसके अलावा, इसे कुछ क्लासिक डिशेज के लिए भी जाना जाता है जो खाने की टेबल पर किसी का भी दिल जीतने में कभी असफल नहीं होती हैं. ऐसा ही एक परफेक्ट उदाहरण है पनीर बटर मसाला (या पनीर मखनी). नरम और जूसी पनीर चंक्स को रिच और क्रीमी टमाटर-प्याज की ग्रेवी में डालकर बनाया गया- पनीर बटर मसाला खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता. हालांकि, इसकी जड़ें उत्तर भारतीय रसोई में पाई जाती हैं, लेकिन आज इसे पूरे भारत (और विदेशों) में भी लोग खूब पसंद करते हैं. इसे चावल, रोटी या नान किसी के भी साथ पेयर किया जा सकता है, पनीर बटर मसाला आपके खाने के एक्सपेरियंस को एक लेवल और ऊपर ले जाता है.
Indian Cooking Tips: बिना तंदूर घर पर कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट कश्मीरी रोटी (Recipe Inside)
इसे ध्यान में रखते हुए, हमें एक आसान रेसिपी मिली जो आपको घर पर ऑथेन्टिक पंजाबी पनीर बटर मसाला बनाने में मदद मिलेगी. यह रेसिपी सिम्पल, सरल है और आप सिर्फ एक घंटे से कम समय तैयार करने में मदद कर सकती है. यहां देखें:
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
कैसे बनाएं पंजाबी पनीर बटर मसाला | पनीर बटर मसाला रेसिपी:
इस रेसिपी में, हम पनीर, ताजे टमाटर, मक्खन, कुरकुरे काजू और मसालों का उपयोग करते हैं. इसके अलावा, हम ग्रेवी को गाढ़ा करने और इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा सा दूध और क्रीम का भी उपयोग करते हैं. यहां आप इसकी रेसिपी देख सकते हैं:
1. एक कड़ाही में तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को थोडा नमक और लाल मिर्च पाउडर के साथ तलें. एक तरफ रख दें.
2. फिर से तेल गरम करें और उसमें मक्खन डालें. जब यह पिघल जाए तो इसमें काली इलायची, दालचीनी और हरी इलायची डालें और इन्हें फूटने दें.
3. कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें और भूनें.
4. टमाटर, प्याज़, काजू, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें और सभी चीज़ों को मिलाकर स्मूद प्यूरी बना लें.
5. फिर से एक कड़ाही में तेल और मक्खन गरम करें, प्यूरी डालें और थोड़ी देर पकाएं.
6. नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और काली मिर्च डालें और ग्रेवी को उबलने दें.
7. लगातार चलाते हुए इसमें कसूरी मेथी और शहद मिलाएं.
8. अंत में, पनीर क्यूब्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
9. दूध, मलाई और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर पकाएं.
10. डिश को बाउल में निकाल कर सर्व करें.
सभी सामग्री ध्यान में रखते हुए आज ही पनीर बटर मसाला का स्वादिष्ट बाउल बनाएं और इस स्वादिष्ट का मजा लें!
पनीर बटर मसाला के लिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी वीडियो देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं