- गजरेला भी गाजर से बनने वाली एक बेहद ही स्वादिष्ट स्वीट डिश है.
- गजरेला का स्वाद लुभाता और खास मौकों को स्पेशल बनाने के लिए परफेक्ट है.
- गाजर का हलवा और गजरेला लगभग एक जैसा ही लगता है.
सर्दी का मौसम ऐसा है जब नमकीन से लेकर मीठे तक में हमारे पास ढेरों विकल्प होते हैं. मीठे की बात करे तो इस मौसम में गरमागरम मूंग दाल हलवा, गाजर का हलवा और गुलाब जामुन खाने बेहद लाजवाब लगते हैं. इन सभी चीजों को सर्दी के सीजन में चाव से खाते हैं. इन सभी स्वादिष्ट डिजर्ट के अलावा है एक अन्य लोकप्रिय डिश है जिसका नाम है गजरेला. गजरेला भी गाजर से बनने वाली एक बेहद ही स्वादिष्ट स्वीट डिश है. गजरेला का स्वाद सभी को लुभाता और खास मौकों को स्पेशल बनाने के लिए भी एकदम परफेक्ट है.
Ragi Cutlet Recipe: इस अल्टीमेट स्नैक को अपनी चाय के साथ करें पेयर, सबको करें इम्प्रेस
गाजर का हलवा और गजरेला लगभग एक जैसा ही लगता है. बस गाजर के हलवे में दूध के साथ खोए का इस्तेमाल किया जाता है और गजरेला की रेसिपी में गाजर को दूध के साथ पकाया जाता है. गजरेला पाकिस्तान की गलियों में निकलने वाली एक ऐसी मशहूर स्वीट डिश है, जो अब पूरे इंडिया में फेमस है. हमें यकीन है कि इस स्वादिष्ट डिजर्ट का नाम सुनते ही आप सभी के मुंह में पानी आने लगा होगा. वही अब तक जिन लोगों ने टेस्टी गजरेला की इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया तो लोकप्रिय शेफ सारांश गोइला की यह लाजवाब रेसिपी काम आ सकती है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. यहां देखें वीडियो:
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
गजरेजा बनाने के लिए उन्होंने सबसे पहले कददूकस की गई गाजर ली, जिसे उन्हें कुछ देर भूना, इसके बाद इसे फुल क्रीम दूध के साथ पकाया जाता है. जब गाजर पकी हुई सी दिखाई देने लगे तो इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 10 मिनट तक पकाएं. अब एक पैन लें इसमें देसी घी गरम करें और इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और नट्स डालें रोस्ट करें. अब घी में फ्राई ड्राई फ्रूट्स को गजरेला में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसी के साथ इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिक्स करें, एक सर्विंग बाउल में निकालकर गरगागरम स्वादिष्ट गजरेला का मजा लें.
सर्दी में मटर से बनाएं स्वादिष्ट मटर मैसूर बोंडा, हर कोई हो जाएगा इसका फैन- Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं