विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2021

Tandoori Aloo Tikka: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट तंदूरी आलू टिक्का- Recipe Video inside

आलू टिक्का एक बेहतरीन पार्टी के स्टार्टर के रूप में उभरता है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह एक बहुत ही मजेदार स्नैक रेसिपी है जो हर किसी को पसंद आएगा.

Tandoori Aloo Tikka: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट तंदूरी आलू टिक्का- Recipe Video inside
  • आलू एक बहुत ही बहुमुखी सब्जी है.
  • आलू ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई चाव से खाता है.
  • आलू टिक्का एक बेहतरीन पार्टी के स्टार्टर के रूप में उभरता है.

आलू एक बहुत ही बहुमुखी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सब्जी बनाने से लेकर स्नैक्स, सैंडविच और अन्य व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है. आलू ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई चाव से खाता है, इससे बनने वाली कोई भी डिश हमें निराश नहीं करेगी. आलू का उपयोग कई इनो​वेटिव डिशेज बनाने के लिए भी किया जाने लगा है. आलू हांडी चाट से लेकर आलू मंचूरियन तक बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आलू टिक्का की बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं.

Sawan 2021 Vrat Recipes: सावन सोमवार के उपवास में इस बार बनाएं ये पांच क्लासिक व्रत रेसिपीज

आलू टिक्का एक बेहतरीन पार्टी के स्टार्टर के रूप में उभरता है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह एक बहुत ही मजेदार स्नैक रेसिपी है जो हर किसी को पसंद आएगा. यह स्नैक हर किसी के बीच हिट रहेगा. अब तक आपने पनीर टिक्का और चिकन टिक्का जैसी बेहतरीन रेसिपीज का मजा लिया है लेकिन तंदूरी आलू टिक्का भी आपको इम्प्रेस करने में फेल नहीं होगा. तंदूरी आलू टिक्का की इस लाजवाब आसानी रेसिपी को एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है.

तंदूरी आलू टिक्का बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, दही, बेसन, क्रीम, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और अदरक लहसुन के पेस्ट की जरूरत होती है. इन सारी चीजों को एक बाउल में अच्छी तरह से मिला लें और इस बैटर में उबले हुए आलू के टुकड़े डालकर मिला लें. अब इन आलू के ​टुकड़ों को बेकिंग ट्रे में फैलाएं और 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करना हैं. जब यह बेक हो जाए तो इन्हें हरी चटनी के साथ सर्व करें.

तंदूरी आलू टिक्का बनाने के लिए यहां वीडियो देखें:

Malai Kofta Recipe: इन टिप्स के साथ घर पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता- Video Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tandoori Aloo Tikka, Aloo Tikka, Aloo Tikka Recipe, Tandoori Aloo Tikka Recipe Video, Tikka Recipe, तंदूरी आलू टिक्का
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com