विज्ञापन

रोहित शर्मा, विराट कोहली..ईशान किशन या गौतम गंभीर...244 रन से मिली शर्मनाक हार के 5 गुनहगार

भारतीय टीम को चौथे वनडे में 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा जो वनडे में रनों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 6 विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया

रोहित शर्मा, विराट कोहली..ईशान किशन या गौतम गंभीर...244 रन से मिली शर्मनाक हार के 5 गुनहगार
चौथे टी-20 में भारत को मिली शर्मनाक 244 रनों से हार
NDTV

भारत को चौथे वनडे में 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. भारत को वनडे में रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड ने भारत को 334 रनों का टारगेट दिया था जिसके बाद भारतीय टीम 89 रन पर आउट हो गई. इस करारी हार में भारत के बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा है. न्यूजीलैंड ने 333 रन बनाए थे जिसके बाद भारतीय टीम केवल 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने 6 विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 

लगातार दो गेंद पर कैच छूटना

मैच की शुरुआत में ही तेज गेंदबाज आकिब नबी की लगातार दो गेंदों पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग के दो आसान कैच छोड़े गए थे, जो भारत को बेहद भारी पड़े, कैच से मिले जिवनदान के बाद आकिब नबी ने शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 333 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. विल यंग ने 125 रन की पारी खेली, अगर वह कैच हो जाता तो शायद न्यूजीलैंड इतना बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाती. विल यंग का कैच पहले रोहित ने छोड़ा फिर बाद में ईशान किशन से छूटा था. कोच गंभीर ने भी कैच के छूटने को मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट करार दिया है. 

विराट कोहली और रोहित शर्मा

इस मैच में भारत के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे, रोहित शर्मा  बिना रन बनाए आउट हुए, गिल के न रहने से सबसे  बड़ी जिम्मेदारी रोहित शर्मा पर थी. लेकिन हिट मैन का फ्लॉप शो जारी रहा. रोहित पारी की पहली ही गेंद पर पहली स्लिप में आसान कैच थमा बैठे, रोहित को मैट हेनरी ने आउट किया.  इसके बाद विराट कोहली भी आज कोई कुछ भी कमाल नहीं कर पाए. रविराट नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन 4 गेंदों का सामना करने के बाद मैट हेनरी की एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए. 

 श्रेयस अय्यर के बल्ले से नहीं आई कप्तानी पारी

अब जब वर्ल्ड कप को लेकर टीम तैयार हो रही है, ऐसे में  श्रेयस अय्यर  का मुश्किल मैच में रन नहीं बना पाना यकीनन भारत के लिए चिंता का विषय है. अय्यर पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए, गिल के न रहने से अय्यर से एक बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन दुर्भाग्य से कप्तान अय्यर कोई खास कमाल नहीं कर पाए.

कुलदीप यादव 8 ओवर में 73 रन

इस मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 8 ओवर की गेंदबाजी की और 73 रन दिए , जिसने मैच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था. अलग कुलदीप इतने रन खर्च नहीं करते तो शायद न्यूजीलैंड 333 रन का स्कोर खड़ा  नहीं कर पाता.

यह भी पढ़ें | 244 रन से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, बोले- ये हालात ठीक नहीं है...

यह भी पढ़ें | हार के बाद टूटा कैप्टन अय्यर का दिल! बोले- ब्रेक में लगा था आसानी से जीत जाएंगे, पर विकेट ने ही दे दिया धोखा!

यह भी पढ़ें | नंबर 1 विल यंग, नंबर 4 कोहली, रोहित बाहर, चौथे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन-विकेट लेने वाले बैटर-बॉलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com