- कटहल खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है.
- इससे कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जाते हैं.
- यह टिप आपके काम आ सकती है.
हमारे यहां पालक, मेथी, सरसों ऐसी सब्जियां है जो खाने में बेहद ही स्वाद लगती हैं, मगर इनको काटने में काफी समय लगता है. इन सब से हटकर एक और सब्जी है कटहल, जो खाने में आपको नॉनवेज जैसी लगती है. कटहल खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही इसे घर पर छीलकर बनाना बेहद ही मुश्किल काम लगता है. शायद इसी वजह से कुछ लोग इसे बाहर से ही साफ करवाकर लाते हैं या फिर इसे बनाने से बचते हैं. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाकर खाना चाहते हैं तो, सेलिब्रेटी शेफ सारांश गोइला का यह टिप्स काम आ सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सारांश गोइला अक्सर इंस्टाग्राम पर रेसिपीज और टिप्स से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने ऐसा टिप बताया हैं जिसे आजमाकर आप आसानी से घर पर कुछ ही मिनटों में कटकल को साफ करके उससे मजेदार व्यंजन बना सकते हैं. बस आपको स्लैब पर एक न्यूजपेपर बिछाना है, हाथों और चाकू में अच्छी तरह से सरसों का तेल लगाना है. इसके बाद सबसे पहले कटहल का टॉप काटे, इसमें से गोंद निकलेगा जिसे आपको साफ करना है. अब गोलाकार में कटकल को काटकर स्लाइस निकाल बना लें. एक गोल स्लाइस के चार टुकड़े करके उसपर से छिलका उतार लें. इसी तरह बाकी के स्लाइस के साथ भी करें. बीच बीच में चाकू पर तेल लगाते रहे हैं. बचे हुए कटहल को पेपर में लपेटकर रख दें. है ना कितना आसान, तो यहां देखें वीडियो:
जैसाकि हम सभी जानते हैं कटहल एक स्वादिष्ट सब्जी है जिससे आप सब्जी बनाने के अलावा कई अन्य व्यंजन बना सकते हैं और यहां हमने कुछ रेसिपीज को शामिल किया है.
कटहल की सब्जी
कटहल की सब्जी खाने में बहुत ही स्वाद लगती है. इसे ड्राई और ग्रेवी दोनों तरह से बनाया जा सकता है. कटहल की सब्जी बहुत ही साधारण तरीके से बनाई जाती है. कटहल की सब्जी में ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं. यह सब्जी दिखने में भले ही साधारण लगे लेकिन स्वाद में लाजवाब होती है.
कटहल का अचार
कटहल को मसालों और तेल में मैरीनेट किया जाता है. लाल मिर्च इस अचार को एक बहुत ही अच्छा स्पाइसी टेस्ट देती है.
कटहल बिरयानी
सब्जी और अचार के अलावा क्या आप जानते हैं इससे स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं. कटहल, चावल और मसालों के मिश्रण के साथ आप अपने लिए मजेदार बिरयानी भी बना सकते हैं.
Navratan Pulao Recipe: सर्दियों में अपने डिनर या लंच को बनाएं मजेदार नवरतन पुलाव के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं