- भारतीय मसालों और हर्ब से बने घर के बने काढ़े का फायदा दिखाते हैं.
- ल्यूक इस क्विक रेसिपी के लिए पांच सरल सामग्री का एक गुच्छा सुझाते है.
- आप निश्चित रूप से अपना पेट खराब नहीं करना चाहते हैं.
इन दिन त्योहारों के मौसम के दौरान हम अपने पसंदीदा व्यंजन को ज्यादा खाने से खुद रोक नहीं पाते हैं, मगर एक बात और कि आप निश्चित रूप से अपना पेट खराब नहीं करना चाहते हैं. हालांकि, अगर आपको पेट में ऐंठन या पेट में किसी अन्य प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. जहां लोग आमतौर पर पेट दर्द के लिए डॉक्टर के पर्चे के बिना मिलने वाली दवाएं लेते हैं, वहीं घरेलू उपचार भी हैं. लाइफ कोच ल्यूक कॉटिन्हो ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा ही एक घरेलू उपचार शेयर किया है. वह हमें आसानी से उपलब्ध भारतीय मसालों और हर्ब से बने घर के बने काढ़े का फायदा दिखाते हैं. अगर आप पेट दर्द का एक हानिरहित उपाय चाहते हैं, तो यह नुस्खा सिर्फ आपके लिए है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पेट दर्द के लिए जीरा-सौंफ का पानी:
ल्यूक इस क्विक रेसिपी के लिए पांच सरल सामग्री का एक गुच्छा सुझाते है. यहां लिस्ट देखें:
1 चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच सौंफ
4 काली मिर्च
3 लौंग
एक चुटकी अजवायन
पानी
पेट दर्द के लिए कैसे बनाएं जीरा-सौंफ का पानी:
एक सॉस पैन में पानी डालें. इसमें सभी सामग्री डालें
इसे 5-7 मिनट के लिए उबाल लें
इसे और 3-4 मिनट के लिए उबाल लें
काढ़ा छानकर एक कप में डालें
अपने पेट दर्द में इसे प्रभावी बनाने के लिए इसे गुनगुना पीएं
ल्यूक सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस काढ़े को दिन में तीन बार पीने की सलाह देते हैं. वह इस पेय को वयस्कों के साथ-साथ 4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए सुझाते है. हालांकि, अगर इस काढ़े को पीने के बाद भी दर्द बना रहता है, तो वह सुझाव देते हैं कि आप आगे की चिकित्सा जांच के लिए डॉक्टर से मिलें.
उन्होंने इस पेय को "बच्चों और वयस्कों के पेट दर्द के लिए एक सरल शक्तिशाली उपाय" बताया है. हालांकि, उनके कैप्शन में चेतावनी दी, "एक सूचित निर्णय लें ... हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें. यह निर्धारित दवाओं का रिप्लेसमेंट नहीं है. अगर आपका पेट दर्द बना रहता है तो हमेशा डॉक्टर को दिखाएं."
पूरी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:
Benefits Of Cinnamon Water: अपने दिन की शुरुआत इस डिटॉक्स वॉटर के साथ करने के यहां जाने 5 फायदे
इससे पहले की एक पोस्ट में ल्यूक ने पिस्ता खाने के फायदों के बारे में बताया था. पिस्ता न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि वे नींद में सुधार, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, वसा हानि में मदद और मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करते हैं. ये नट्स आंखों की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं. यहां इन "पावर नट्स" के बारे में उनकी पोस्ट देखें.
स्वस्थ भोजन खाना शारीरिक बीमारियों को रोकने और ठीक करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं