High Protien Diet: इस बात से कोई इंकार नहीं है कि भारतीय खिचड़ी (khichdi) को काफी पसंद करते हैं. बीमारी से बचने और स्वास्थ रहने के लिए यह पौष्टिक चावल-दाल (Rice-Lentil) फूड हमारा पसंदीदा रहा है. क्या आप जानते हैं कि खिचड़ी सबसे पुराने भारतीय व्यंजनों (Oldest Indian Recipes) में से एक है. यह लाखों लोगों के लिए आराम का मंत्र है. बनाने के लिहाज से भी और स्वास्थ्य के लिए भी. खिचड़ी को आप गाढ़ी और दलिया (Oatmeal) जैसा अपनी इच्छानुसार तैयार कर सकते हैं. एक बाउल खिचड़ी को आप दूसरे खाने के साथ भी खा सकते हैं. खिचड़ी खाने में लाइट होती है जिसके कारण इसके साथ कुछ और भी खाया जा सकता है. यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है! खिचड़ी इस धारणा को खत्म करने का काम करती है कि स्वस्थ चीजें हमेशा उबाऊ होती हैं. सबसे ज्यादा हम खिचड़ी को इसी वजह से पसंद करते हैं. अगर आप खिचड़ी को पसंद नहीं करते हैं तो हमारे पास एक नुस्खा है जो आपको खिचड़ी का दीवाना बनाने के लिए मजबूर कर देगा.
गुणों की खान ये 5 चीजें हैं कैंसर से बचाव के लिए रामबाण! डाइट में शामिल कर बीमारियों को रखें दूर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
High Protien Diet: खिली हुई खिचड़ी रेसिपी
अगर आप डाइट पर हैं और कुछ देसी और तृप्त करने वाले खाने की तलाश में हैं, तो आप हमेशा खिचड़ी खा सकते हैं, क्योंकि खिचड़ी में पोषक तत्वों का खजाना होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार साबित हो सकता है. यह एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, और प्रोटीन से पूरा होती है. प्रोटीन आपके अंदर तृप्ति की भावना पैदा करता है. अगर आप खुद को भरा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपको भी लंबे समय बाद लगती है. इससे आप तेजी से वजन भी कम (Weright Loss Fast) कर सकते हैं. प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है.
तेजी से वजन घटाने में इंटरमिटेंट फास्टिंग कमाल! मोटापा कम करने के साथ और भी हैं कई गजब फायदे
High Protien Diet: ऐसे बनाएं प्रोटीन रिच स्वादिष्ट खिचड़ीयह खिली हुई खिचड़ी एक या दो नहीं बल्कि तीन दालों से बनाई जाती है. मूंग, अरहर और चना दाल लगभग हर भारतीय घर में मौजूद होती हैं. एक कप चावल और देसी मसोलों के साथ ये दालें जादू बुनती हैं. सौ ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन होता है. अरहर के सौ ग्राम में 22 ग्राम प्रोटीन होता है. जबकि चना दाल में 19 ग्राम प्रोटीन होता है यूएसडीए पोषण डेटा के अनुसार, प्रोटीन को पूरी तरह से इन दाल से अलग करने के लिए, पोषण विशेषज्ञ अक्सर इसे चावल के साथ मिलाने की सलाह देते हैं.
ये फल बढ़ा देते हैं शरीर में शुगर लेवल! डाइबिटीज के रोगी न दोहराएं ये गलती
निरु गुप्ता द्वारा बताई गई यह रेसिपी उन दिनों के लिए खास है, जब आप कुछ पौष्टिक और स्वादिष्ट खाने का मन बना रहे हों. जब खिचड़ी के ऊपर थोड़ा सा घी डालकर गर्मागरम परोसा जाता है तो स्वाद दोगुना हो जाता है. घी खाने से पाचनशक्ति को बढ़ाता मिलता है. इस रेसिपी को घर पर ट्राई करें और हमें बताएं कि आपको यह कैसी लगी.
ऐसे बनाएं खिली हुइ खिचड़ी
1. चावल और दाल को कम से कम 1/2 घंटे के लिए एक साथ पकाएं.
2. सॉस पैन में घी डालें और उसमें जीरा और तेज पत्ता डालें.
3. जब बीज अलग हो जाएं, तो अदरक डालें और हल्के भूरे होने तक तलें.
4. सूखा हुआ चावल का मिश्रण, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला, मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
5. जब तक अतिरिक्त पानी सूख न जाए, तब तक तेज आंच पर रखें.
6. हरी मिर्च और 3 1/2 कप पानी डालकर उबाल लें.
7. गैस कम करें और लगभग 15 मिनट के लिए उबाल दें.
8. गर्म, गार्निश धनिया पत्ती से गार्निश करें.
और खबरों के लिए क्लिक करें
Weight Loss: पेट की चर्बी कैसे कम करें? अपनाएं ये 6 डाइट टिप्स तेजी से घटेगा आपका मोटापा
Lunar Eclipse 2020: इस दिन होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़े आहार मिथक
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं