विज्ञापन

दिल्ली के क्रिएटर ने त्रिपुरा के युवक को ऐसी बात कही कि केंद्रीय मंत्री को आ गया गुस्सा, अब मांग रहा माफी

त्रिपुरा युवक के साथ दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन की नस्लीय टिप्पणी वाले वायरल वीडियो पर विवाद बढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी.

दिल्ली के क्रिएटर ने त्रिपुरा के युवक को ऐसी बात कही कि केंद्रीय मंत्री को आ गया गुस्सा, अब मांग रहा माफी
कंटेंट क्रिएटर के त्रिपुरा से जुड़े वीडियो पर बवाल.
NDTV
नई दिल्ली:

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर की गई नस्लीय बदसलूकी की निंदा की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस आरोपी को 'कड़ा सबक' सिखाएगी. सोशल मीडिया पोस्ट में रिजिजू ने कहा, "आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई है, लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी." हालांकि, वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद कंटेंट क्रिएटर ने माफी मांगी है. उसने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मेरा मकसद किसी की भावनाओं से खेलना नहीं था. मैं दिल से माफी मांगता हूं. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने क्रिएटर को कांग्रेस कार्यकर्ता होने का दावा किया है.

रिजिजू ने क्या कहा?

किरेन रिजिजू ने कंटेंट क्रिएटर का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि इस बुरे इंसान को सजा मिलेगी. आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई है, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएंगी. जो लोग समाज में इस तरह के बुरे बर्ताव को बर्दाश्त करते हैं, वे भी नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद पूरे पूर्वोत्तर भारत में इसकी कड़ी निंदा हो रही है.

इस विवाद के चलते त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के डीजीपी को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है. वहीं, विभिन्न दलों के नेताओं ने कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

त्रिपुरा पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसमें शौकीन पर नस्लीय उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और राज्य के मूल समुदायों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है.

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा...

भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा यूनिट ने इस मामले पर स्टेटमेंट जारी किया है. पार्टी हैंडल से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, "हम त्रिपुरा के युवाओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता अमीर शौकीन की इस शर्मनाक नस्लीय टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

विवाद बढ़ने के बाद क्रिएटर ने क्या कहा?

वायरल वीडियो पर मामला बढ़ने के बाद कंटेंट क्रिएटर ने एक नया वीडियो रिलीज किया और माफी मांगता नजर आया. कंटेंट क्रिएटर ने कहा, "मैंने त्रिपुरम के बारे में एक वीडियो बनाई थी. वो स्क्रिप्टेड वीडियो थी. वीडियो में नजर आ रहा युवक हमारा जानने वाला था. वो हंसी-मजाक की वीडियो थी. उसमें वो बंदा भी हंसी-मजाक कर रहा है. अब त्रिपुरम के लोगों को लग रहा है कि मैंने मजाक उड़ाया है. उसके हाथ जोड़कर मैं सॉरी बोलता हूं."

क्रिएटर ने आगे कहा कि मेरा मकसद किसी बारे में गलत बोलने का नहीं था. मैं दिल से सबकी इज्जत करता हूं. मैं फनी वीडियोज बनाता हूं. अगर मेरी उस बात से किसी को ठेस पहुंची हो, तो मेरे भाइयों सबसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. 

यह भी पढ़ें | भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर गोल्ड तस्करी का भंडाफोड़, 7.8 KG से विदेशी सोना बरामद

यह भी पढ़ें | बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार गया विपक्ष, इस राज्य में 100 में से 94 सीटों पर NDA का कब्जा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura, Viral Video, Kiren Rijiiju, Content Creator, Racially Abused
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com