एनडीटीवी के कार्यक्रम यूपी संवाद में किसानों और महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं पर विस्तार से बात हुई. कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने बताया कि गेहूं, खाद और सारी चीजें बड़े आराम से और फ्री में मिलती हैं. योगी जी के राज में किसान क्रेडिट कार्ड बहुत कम था, अब सरकार ने बढ़ा दिया है इससे बहुत कुछ मिल जाता है. महिलाओं ने कहा जिंदगी बहुत बदल गई, घर से कभी नहीं निकली थी अब कहीं भी जा सकती हूं.