विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2021

Jackfruit Seeds Benefits: कटहल के बीज खाने के पांच कमाल के फायदे

Benefits Of Jackfruit Seeds: कटहल एक बहुत ही टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरपूर सब्जी है. कटहल की सब्जी को वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों खाना पसंद करते हैं.

Jackfruit Seeds Benefits: कटहल के बीज खाने के पांच कमाल के फायदे
Jackfruit Seeds Benefits: कटहल के बीजों को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
  • कटहल न्यूट्रिशन से भरपूर सब्जी है.
  • कटहल में विटामिन सी पाया जाता है.
  • कटहल के बीज इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

Benefits Of Jackfruit Seeds:   कटहल एक बहुत ही टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरपूर सब्जी है. कटहल की सब्जी को वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों खाना पसंद करते हैं. लेकिन कटहल ही नहीं इसके बीज भी सेहत के गुणों से भरपूर माने जाते हैं. कटहल के बीजों को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि कटहल के बीज में विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं. कटहल के बीजों में पाया जाने वाला फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है. इतना ही नहीं कटहल के बीजों को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. कटहल को स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. तो चलिए हम आपको कटहल के बीज खाने से होने वाले फायदे बताते हैं.

कटहल के बीज खाने के फायदेः (JAckfruit Or Kathal Ke Beej Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटीः

कटहल के बीजों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं. कटहल में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन-सी कारगर एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

jtuhl2q8

कटहल के बीजों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं.Photo Credit: iStock

2. मोटापाः

कटहल रेसवेरेट्रॉल नामक एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, कटहल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मोटापे को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कटहल के सेवन से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है. 

3. डायबिटीजः

कटहल के बीज को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. कटहल के बीज खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. इसको आप डाइट में सब्जी या पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

4. कब्जः

कटहल के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. कटहल के बीज को डाइट में शामिल कर कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.

5. स्किनः

स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप कटहल के बीजों का सेवन कर सकते हैं. कटहल के बीज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी एजिंग प्रॉपर्टी स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Lemon Rice: साउथ इंडियन स्टाइल से बनाएं हेल्दी और टेस्टी लेमन राइस रेसिपी
Veg Keema: डिनर में खाना चाहते हैं टेस्टी सब्जी तो ट्राई करें वेज कीमा रेसिपी
Curry Patta Chai: इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक, करी पत्ता चाय पीने के अद्भुत फायदे
Monsoon Health Tips: मानसून में इंफेक्शन से बचने के लिए प्याज का करें सेवन, ये हैं अन्य लाभ
Fruits For Diabetes: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इन फ्रूट्स का करें सेवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jackfruit Seeds, Jackfruit Seeds Benefits, Jackfruit Seeds For Diabetes, Jackfruit Seeds For Immunity, Jackfruit Seeds Health Benefits, Jackfruit Seeds Nutrition, Jackfruit Seeds For Health, Jackfruit Seeds For Weight Loss, Jackfruit Seeds For Skin, Jackfruit Seeds For Hair, Jackfruit, Jackfruit Benefits, Jackfruit Benefits Hindi, Jackfruit For Blood Pressure, Jackfruit For Heart Health, Jackfruit For Immunity, Kathal Benefits, Kathal Recipes, Kathal Ke Beej Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com