विज्ञापन

HDFC बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे कमल, 10 मिनट में घर पहुंचने वाले थे, गड्ढे में गिरकर दर्दनाक मौत

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक कमल की मौत हो गई. कमल एचडीएफसी बैंक की रोहिणी शाखा में असिस्‍टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

HDFC बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे कमल, 10 मिनट में घर पहुंचने वाले थे, गड्ढे में गिरकर दर्दनाक मौत
  • दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक खुले गड्ढे में गिरने से HDFC बैंक के असिस्‍टेंट मैनेजर कमल की मौत हो गई.
  • कमल ने अपने जुड़वां भाई को बताया था कि वे दस मिनट में घर पहुंचेंगे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे.
  • परिजनों ने कई पुलिस थानों का दौरा किया लेकिन कमल की खोज में उन्‍हें कोई मदद नहीं मिली.
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए एक खुले गड्ढे में गिरने से पालम निवासी एक बैंककर्मी की जान चली गई. मृतक कमल अपने जुड़वां भाई को 10 मिनट में घर आने के बारे में बताया था, लेकिन यह इंतजार अंतहीन बन चुका है. अब कमल कभी लौटकर नहीं आएंगे. नोएडा के युवराज की मौत के बाद यह एक और मामला है, जब सिस्‍टम की लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ी है. 

मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है, जो एचडीएफसी बैंक की रोहिणी शाखा में असिस्‍टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. परिवार के सदस्यों के अनुसार, कमल बुधवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे. उन्होंने अपने जुड़वां भाई करण को बताया था कि वे 10 मिनट में घर पहुंच जाएंगे. हालांकि इसके बाद उनका फोन लगातार बजता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें: 200 मीटर के एरिया में है, ढूंढ लो... गड्ढे में गिरे बाइकर को तलाश रहे भाई से बोली थी पुलिस

गड्ढे से बरामद हुआ शव

कमल का शव बाद में एक गड्ढे से बरामद किया गया, जहां दिल्ली जल बोर्ड का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है. परिवार ने दावा किया कि जब उन्होंने रात में इलाके में कमल को काफी ढूंढा और गड्ढे में भी देखा. हालांकि उस समय शव वहां नहीं मिला, जिससे गंभीर संदेह पैदा होता है. 

ये भी पढ़ें: मौत का गड्ढा! दिल्ली में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

थानों के चक्‍कर लगाए लेकिन नहीं मिली मदद 

मृतक कमल के परिजनों का दावा है कि उन्होंने कमल का पता लगाने के लिए कई पुलिस थानों के चक्‍कर लगाए लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला. उनका आरोप है कि कमल रात भर गड्ढे में गिरकर तड़पता रहा, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची. परिजन रात भर उसकी तलाश में एक नहीं, बल्कि दर्जनभर थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन मदद नहीं मिली. 

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार कमल रात के अंधेरे में गहरे गड्ढे में गिर गए. परिवार ने रात भर कई थानों के चक्‍कर लगाए लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा. हालांकि सुबह करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया. पुलिस ने परिजनों को बताया कि युवक का शव मिला है.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गड्ढे को कवर नहीं किया गया था और वहां पर कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड नहीं लगाया गया था.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक पारीक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janakpuri Accident, Delhi Jal Board, Bank Employee Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com