दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक खुले गड्ढे में गिरने से HDFC बैंक के असिस्टेंट मैनेजर कमल की मौत हो गई. कमल ने अपने जुड़वां भाई को बताया था कि वे दस मिनट में घर पहुंचेंगे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे. परिजनों ने कई पुलिस थानों का दौरा किया लेकिन कमल की खोज में उन्हें कोई मदद नहीं मिली.