विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

कामयाबी की उड़ान भर रहे Zerodha के CEO ने ससुर से सीखा जीने का सलीका, लंबा नोट शेयर कर बताया कैसे मिलती है इंस्पिरेशन

Nithin Kamath News: हाल ही में Zerodha के सीईओ नितिन कामथ की कामयाबी का राज कुछ भी हो सकता है, लेकिन जीवन जीने का असल सलीका उन्होंने अपने ससुर से सीखा है, जो किराने की दुकान चलाते हैं. खुद नितिन कामथ ने इस सिलसिले में एक लंबी पोस्ट शेयर की है.

कामयाबी की उड़ान भर रहे Zerodha के CEO ने ससुर से सीखा जीने का सलीका, लंबा नोट शेयर कर बताया कैसे मिलती है इंस्पिरेशन

स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी जीरोधा के सीईओ नितिन कामथ की कामयाबी कई लोगों के लिए एक मिसाल है, लेकिन उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने की प्रेरणा किससे मिली. क्या उनकी इंस्पिरेशन के पीछे कोई ऐसा लाइफ कोच है, जिसकी बातें सुनकर नितिन कामथ मोटिवेट हुए. उनकी कामयाबी का राज कुछ भी हो सकता है, लेकिन जीवन जीने का असल सलीका उन्होंने अपने ससुर से सीखा है, जो किराने की दुकान चलाते हैं. खुद नितिन कामथ ने इस सिलसिले में एक लंबी पोस्ट शेयर की है. और बताया कि, इस उम्र में भी उनके ससुर कैसे जिंदगी जीने का सही तरीका सिखा रहे हैं.

किराने की दुकान चलाते हैं ससुर

नितिन कामथ की नई पोस्ट के मुताबिक, उनके ससुर शिवाजी पाटिल एक समय में भारतीय सेना में थे. उन्होंने बतौर हवलदार वॉलेंट्री रिटायरमेंट ले लिया था. कारगिल की बर्फीली पहाड़ियों पर फ्रॉस्ट बाइट होने के बाद उन्होंने हाथों की उंगलियां गंवा दी. घर चलाने के लिए वो मेहतन करते रहे. नितिन कामथ लिखते हैं कि, अब जब वो खुद और उनकी पत्नी सीमा अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं. तब वो अपने ससुर से काम छोड़ आराम करने की रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन ससुर नहीं मानते. उल्टे आज भी किसी चीज में कितना मार्जिन है इस सवाल का जवाब वो बहुत खुशी-खुशी देते हैं.

यहां देखें पोस्ट

मिलती है ये सीख

नितिन कामथ अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि, ससुर का ये जज्बा देखकर उन्हें लंबे समय तक खुश और एक्टिव जीवन जीने का तरीका समझ आ गया है. नितिन कामथ ने लिखा है कि, बिना किसी शक के, हमेशा फिजिकली और मेंटली एक्टिव रहना, अच्छी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है. पैसे से ये चीज कभी नहीं खरीदी जा सकती और उनके ससुर इसका बेस्ट एग्जाम्पल है. नितिन कामथ की इस पोस्ट को यूजर्स इंस्पायरिंग बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, 'ये एग्जांपल बहुत इंस्पायरिंग है.'

यह भी देखें- एयरपोर्ट के बाहर एक फैन के साथ दीपिका पादुकोण ने दिया पोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zerodha Nitin Kamath, Zerodha Nitin Kamath Story, Zerodha CEO Nithin Kamath, Zerodha CEO, Nithin Kamath Shares Pic With Father-in-law, Grocery Shop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com