Viral Video: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के 2 वर्षीय छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू ने स्टेज पर कुछ ऐसा किया कि जिसे देखकर फैंस एकदम से भावुक हो गए. कनाडा के टोरंटो में सिद्धू मूसेवाला का ही अंदाज, वही सिग्नेचर थापी देखकर फैंस एक बार के लिए हैरान रह गए. छोटे सिद्धू ने उनकी मशहूर 'थापी' वाले अंदाज से सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो के दौरान वहां पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
स्कॉटियाबैंक एरिना में था होलोग्राम शो
दरअसल, मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कनाडा के टोरंटो में 9 अक्टूबर को स्कॉटियाबैंक एरिना में होलोग्राम शो (Sidhu Moose Wala Hologram Show) आयोजित किया गया था. अब मूसेवाला के 'साइन्ड टू गॉड' होलोग्राम वर्ल्ड टूर की ओपनिंग नाइट के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस शो में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर भी पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ 2 वर्षीय छोटे भाई छोटे सिद्धू भी स्टेज पर मौजूद थे.
लोग बोले- इतिहास रचा जा रहा है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिमरन कौर ने 10 अक्टूबर को सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने लिखा, "सिद्धू मूसेवाला का पहला होलोग्राम शो आज टोरंटो, कनाडा में हुआ. लाइव शो में छोटा सिद्धू असली सिद्धू की तरह ही अपने सिग्नेचर थाई स्टेप थापी कर रहे थे, हाथ ऊपर उठा रहे थे और गाने गा रहे थे. मैं बहुत भावुक हो गई. इतिहास रचा जा रहा है."
#JusticeForSidhuMooseWala #SidhuMooseWalaSidhu first hologram show is today in Toronto, Canada.Chota sidhu at the live show was hitting his signature thigh Step Thaapi just like the real Sidhu, raising his hands and singing songs. I have become very emotional😭 History making🔥 https://t.co/UBvBwHPMcN
— SIMRAN KAUR♡ (@Simrankaur0408) October 10, 2026
वहीं, एक अन्य वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में थापी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. Bharat Indians नाम के X हैंडल से छोटे सिद्धू के थापी वाला वीडियो पोस्ट किया गया है. पोस्ट में लिखा, "भित हेटी, थत भेरात्त विप्लवुल भिंपु दृाला..."
भित हेटी, थत भेरात्त विप्लवुल भिंपु दृाला... Sidhu Moosewala 🫡 little Sidhu with his parents at Scotiabank Arena, Toronto-and when he did that iconic घथी, you could feel the love. #hologramtour2026 #sidhumoosewala https://t.co/QoCM7EdERS
— Bharat Indians (@voicesindians) October 11, 2026
सिद्धू मूसेवाला की लाइव परफॉर्मेंस जैसा माहौल
The Tribune के अनुसार, टोरंटो कॉन्सर्ट एक ग्लोबल टूर की शुरुआत थी जिसमें 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, मूसेवाला की असली आवाज़ और आर्काइव किए गए विज़ुअल इफ़ेक्ट्स का इस्तेमाल करके उनकी लाइव परफॉर्मेंस जैसा माहौल बनाया गया. इस इवेंट में सिंगर के पुराने म्यूज़िकल साथी भी शामिल हुए और इसी दौरान उनके 2021 के हिट गाने '295' का नया म्यूज़िक वीडियो भी रिलीज़ किया गया, जिसमें सिंगर और उनके परिवार के पुराने फुटेज शामिल थे.
मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हुई थी हत्या
बता दें कि 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा ज़िले के जवाहरके गांव में हमलावरों ने मूसेवाला की गाड़ी पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी. वह 11 जून, 1993 को पंजाब के मानसा ज़िले के मूसा गांव में जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू (मूसेवाला), बलकौर सिंह और चरण कौर की इकलौती संतान थे. उनकी हत्या के लगभग दो साल बाद, 17 मार्च, 2024 को उनके माता-पिता ने इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF) के ज़रिए दूसरे बेटे को जन्म दिया. जिसका बड़े भाई के नाम पर शुभदीप सिंह सिद्धू रखा गया. छोटे भाई को छोटा सिद्धू भी कहा जाता है.
यह भी पढे़ं-
12 लाख सैलरी पाने वाले इंजीनियर मजे-मजे में चलाने लगे Rapido बाइक, बताई एक दिन की कमाई
घर नहीं, दादा-दादी की यादें हैं...112 साल पुराने इमारत को 3.5 करोड़ रुपये खर्च कर 9 KM दूर ले गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं