Viral Video: दीपावली नजदीक आते ही गिफ्ट और बोनस की चर्चा शुरू हो जाती है. इस बार भी देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से दिवाली बोनस व गिफ्ट की खबरें आई हैं. कहीं किसी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कारें गिफ्ट दिए तो कहीं किसी को दिवाली पर नकद रुपये मिले. दिल्ली में तो एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में iPhone 16 बांटें, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ. इस बीच Zepto की तरफ से डिलीवरी पार्टनर को दिए गए दिवाली गिफ्ट ने नई बहस छेड़ दी है. Zepto ने अपने डिलीवरी पार्टनर को बंद लिफाफा पकड़ाया.
27 सेकेंड का वीडियो वायरल
जब डिलीवरी पार्टनर लिफाफे खोलकर देखा तो पहले वह काफी खुश हुए. हालांकि, यह उनके चेहरे पर यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही. कुछ ही देर बाद Zepto के डिलीवरी बॉय के चेहरे पर निराशा छा गई. दरअसल, एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर @single_soul1 ने 27 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को Zepto की तरफ से मिले लिफाफे को खोलते हुए दिखाया गया है.
पहले ऊपर दिखे 500-500, 100 के नोट
लिफाफे पर सबसे ऊपर अंग्रेजी में Zepto लिखा हुआ और इसके नीचे मोटे-मोट अक्षरों में खुशियों का लिफाफा लिखा है. जो एक ट्रांसपैरेंट पॉलीथीन में पैक है. वीडियो में शख्स Zepto के लिफाफे को खोलता है तो उसमें 100 और 500-500 रुपये के नोट दिखाई दिए. लिफाफे में 500-500 रुपये के 4 नोट और एक 100 रुपये की नोट नजर आई, मतलब कुल 2100 रुपये... लिफाफा खोलने पर डिलीवरी पार्टनर पहले तो खुश हुआ, लेकिन जैसे ही उसने लिफाफे में रखे नोटों को पलटा तो सारी खुशी तुरंत गायब हो गई.
डिलीवरी पार्टनर को पहले लगा कि उसे दिवाली बोनस के तौर पर 2100 रुपये मिले हैं, लेकिन जैसे ही उसने पलटकर देखा तो वे असली रुपये की नोट नहीं, बल्कि गिफ्ट वाउचर निकला. एक्स पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "जेप्टो (Zepto) का वैल्यूएशन 7 बिलियन है और कर्मचारियों को बोनस में यह मिला है." साथ ही वीडियो में अमरीश का डॉयलाग है- घर में किसी से मत कहना, वो खामखां परेशान होंगे. किसी से नहीं कहेंगे. चल उठा सामाना..."
Zepto valuation 7 billion Zepto employees bonus. https://t.co/b15wLbaU9f
— . (@single_soul1) November 7, 2026
वीडियो को 18 लाख लोगों ने देखा
Zepto के इस दिवाली बोनस वाले वीडियो को एक्स पर करीब 18 लाख लोगों ने देखा है, जबकि 300 से अधिक कमेंट्स आए हैं. वहीं, वीडियो पर 10 हजार से अधिक लाइक्स भी हैं. एक एक्स यूजर ने कमेंट में लिखा कि अगर यह ₹2100 का ज़ेप्टो गिफ्ट कार्ड है तो बुरा नहीं है. एक अन्य यूजर @sharma_jaguar ने लिखा, "वैल्यूएशन का कोई मतलब नहीं है. BYJU कभी दुनिया की सबसे मूल्यवान एडटेक कंपनी थी... अब उसका अस्तित्व ही नहीं है, इन लोगों के पास कैश फ्लो नहीं है... अगर कैश है भी तो मुनाफा नहीं."
यह भी पढ़ें | दिवाली गिफ्ट में कार, फाउंडर बोले- कर्मियों के कारण ही कंपनी इस मुकाम तक पहुंची
लोग बोले- मुझे भी ठगा महसूस हुआ
कमेंट सेक्शन में एक @dumbpedia ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा कि ये HOI कैब्स वाउचर ग्राहकों के लिए हैं. इस डिलीवरी एजेंट ने ग्राहक के ऑर्डर में से एक लिफाफा निकालकर सहानुभूति बटोरने के लिए एक वीडियो बनाया. दूसरे यूजर @filissonic ने कमेंट किया कि अगर ऐसा सचमुच हो जाए तो हमें हैरानी नहीं होगी. यह संस्था खुद गिग वर्कर्स के शोषण पर बनी है. वहीं, @SPARKNAUTO ने कमेंट करके कहा कि इसे देखकर मुझे भी ठगा हुआ महसूस हुआ. यह एक क्रूर मजाक है.
यह भी पढ़ें | चेकिंग के दौरान पुलिसवाले ने इन्फ्लुएंसर से मांगा दिवाली गिफ्ट, वीडियो देख लोग बोले- ये तो लूट है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं