विज्ञापन

71 लाख का शगुन पड़ा भारी! ट्रोलर्स ने घेरा...तो यूट्यूबर पत्नी संग आए सामने, दिया ये जवाब

मशहूर ऑटो-यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी इन दिनों इंटरनेट पर 'गदर' मचाए हुए है. ससुराल से मिले 71 लाख रुपये नकद पर सोशल मीडिया की बहस शुरू हो गई. कोई इसे 'काला धन' कह रहा है, तो कोई 'दहेज'. अब इस पूरे बखेड़े पर खुद यूट्यूबर अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ ट्रोलर्स को जवाब दे रहा है.

71 लाख का शगुन पड़ा भारी! ट्रोलर्स ने घेरा...तो यूट्यूबर पत्नी संग आए सामने, दिया ये जवाब
शादी में नोटों की गड्डियां देख भड़के लोग, अरुण पंवार बोले- 'ससुराल वालों के पास बहुत पैसा है'
@SaffronChargers

Arun Panwar wedding controversy:  शादी की शहनाइयां तो रुक गईं, लेकिन अरुण पंवार के घर जो नोटों की बारिश हुई, उसकी गूंज अभी तक शांत नहीं हुई है. करीब 2.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले अरुण पंवार ने जब अपनी शादी का वीडियो डाला, तो लोगों की नजरें सात फेरों से ज्यादा...उस 71 लाख रुपये के कैश पर टिक गईं, जो उन्हें 'लगन-सगाई' में मिला. देखते ही देखते इंटरनेट दो गुटों में बंट गया. एक वो जो इसे शान-ओ-शौकत मान रहे थे और दूसरे वो जिन्होंने सीधे 'दहेज' (Dowry) का ठप्पा लगा दिया.

'पैसे वाली फर्म है' और यूट्यूबर का स्वैग (71 lakh wedding gift)

ट्रोलिंग जब बर्दाश्त से बाहर हुई, तो अरुण अपनी वाइफ (जो पेशे से डॉक्टर हैं) के साथ कैमरे के सामने आए. उन्होंने साफ कहा कि ये कोई दहेज नहीं, बल्कि एक तोहफा है. अरुण ने बड़े देसी अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा, 'भाई, ये पैसे वाली फर्म है.' यानी उनके ससुराल वालों के लिए 71 लाख कोई इतनी बड़ी रकम नहीं है, जितना लोग शोर मचा रहे हैं. उन्होंने तर्क दिया कि अगर वो इतने ही पैसों की गाड़ी या सोना लेते, तो शायद किसी को दर्द नहीं होता, लेकिन कैश देखते ही सबको कानून याद आने लगा.

डॉक्टर पत्नी ने भी दिया ट्रोलर्स को जवाब (71 lakh cash gift YouTuber)

अरुण की पत्नी ने भी पति का बखूबी साथ दिया. उन्होंने बताया कि अरुण के लिए भी वो भारी-भरकम कैश एक सरप्राइज जैसा था. उन्होंने सवाल उठाया कि आज के दौर में क्या कोई पढ़ी-लिखी डॉक्टर दहेज देगी? उन्होंने साफ किया कि उनके परिवार के लिए ये सिर्फ एक रस्म और प्यार जताने का तरीका था. लोग अब आईटी रिटर्न (ITR) और 2 लाख से ज्यादा कैश लेनदेन के नियमों की दुहाई देकर उन्हें घेर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-हाईवे पर बढ़ गया प्रेशर? घबराओ मत...अब चलते-चलते कार की सीट बन जाएगी कमोड! जानें कैसे

मामला अब सिर्फ शादी का नहीं, बल्कि कानूनी पेचीदगियों और सोशल मीडिया ट्रायल का बन चुका है. जहां एक तरफ जोड़ा इसे अपनी निजी खुशी बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग इसे समाज में गलत मिसाल पेश करने वाला बता रहे हैं. अब देखना ये है कि ये 'कैश का टशन' आगे और क्या मोड़ लेता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Panwar, Arun Panwar Wedding Controversy, YouTuber Dowry Allegations, 71 Lakh Wedding Gift, Arun Panwar Wedding News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com