विज्ञापन

यूट्यूबर मानसी की मौत! परिजनों ने थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन, कहा- लखनऊ पुलिस की जांच पर शक

लखनऊ में यूट्यूबर मानसी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. कानपुर में थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया गया और हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया. परिजनों ने लखनऊ पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए किसी दूसरे जिले से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

यूट्यूबर मानसी की मौत! परिजनों ने थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन, कहा- लखनऊ पुलिस की जांच पर शक

लखनऊ में हुई यूट्यूबर मानसी की संदिग्ध मौत ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मामले को लेकर कानपुर में उसके परिजनों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है. उन्होंने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और साफ तौर पर आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है. परिजनों ने लखनऊ पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए केस की जांच किसी दूसरे जिले की पुलिस से कराने की मांग की है.

थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन

मानसी की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला. कानपुर में उन्होंने थाने के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान “हत्यारों को फांसी दो” के नारे लगाए गए. पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी.

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मानसी के पिता मनोज कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मानसी ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है. उनका कहना है कि आरोपी अक्सर मानसी को प्रताड़ित करते थे और चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था.

चाचा ने उठाई जांच पर सवाल

मानसी के चाचा ने लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें स्थानीय पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है. इसलिए उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच किसी दूसरे जिले की पुलिस से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके.

मानसी के भाई अविनाश ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है. उनका कहना है कि दोषियों को फांसी मिलनी चाहिए, ताकि आगे कोई ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके. परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है.

अंतिम संस्कार के दौरान भी गूंजे नारे

मानसी का अंतिम संस्कार कानपुर के भगवत दास घाट पर किया गया. इस दौरान भी परिजन और समर्थक “फांसी दो” के नारे लगाते नजर आए. घर से लेकर घाट तक गम और गुस्से का माहौल बना रहा. परिजन अब न्याय की उम्मीद में हैं और चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो. उनका साफ कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

लेखक के बारे में
img
arun aggarwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
YouTuber Mansi Death Case, Lucknow Death Case News, Kanpur Protest News, UP Crime News Today, Suspicious Death Investigation India, Dowry Death Allegation Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com