सोशल मीडिया एक ऐसा खजाना है जो आपके उदास मन को पल भर में खुशी में बदल सकता है. वैसे तो इस खजाने में तरह-तरह के ढेर सारे वीडियोज़ भरे पड़े हैं लेकिन कुत्तों से जुड़े क्यूट वीडियोज़ का तो कोई जवाब ही नहीं है. वैसे तो कुत्तों की मस्ती किसी का भी दिल खुश कर सकती है. यही नहीं उनकी शरारतें और करामात भी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आती है. ऐसे में आज हम आपके साथ एक क्यूट डॉगी का ऐसा वीडियो शेयर करने जा रहे हैं जिसे देखकर दिल खुश हो जाएगा. अपने अंदर ढेर सारी खुशियां समेटे हुए ये वीडियो ये बताने की कोशिश कर रहा है कि जब जानवर खुश होते हैं तो वो अपनी खुशी को कैसे बयां करते हैं.
Difference between normal dog and happy dog ????... pic.twitter.com/DfT1cuC54G
— Dr.Samrat Gowda IFS (@IfsSamrat) June 9, 2022
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हैप्पी डॉगी का सुपर हैप्पी वीडियो
लोग कुत्तों को यूं ही बेइंतहा प्यार नहीं करते. वो होते ही इतने प्यारे हैं जिन्हें देखकर बस प्यार लुटाने का मन करता है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है. ये वीडियो दो कुत्तों का है जिन्हें उनके मालिक सड़क पर घुमाने निकले हैं. वीडियो में नजर आ रहे दोनों हैं तो पेट डॉग ही लेकिन दोनों डॉग्स में जमीन आसमान का अंतर है. एक काले रंग का कुत्ता बिल्कुल सामान्य तरीके से चलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन उसके बगल में गोल्डन कलर के डॉग को देखकर किसी के भी चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ सकती है. दरअसल ये डॉग सड़क पर बिल्कुल छोटे बच्चों की तरह उछलते कूदते हुए चलता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके गले पर पट्टा बंधा हुआ है, बावजूद इसके ये डॉग हाई जंप करते हुए अपनी खुशी को बयां कर रहा है. इस हैप्पी डॉग को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो किसी आजाद पंछी की तरह उड़ने की कोशिश कर रहा है.
10 सेकेंड के इस वीडियो ने मचाया तहलका
आपका दिन बना देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएफएस ऑफिसर Samrat Gowda ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक नॉर्मल डॉग और हैप्पी डॉग के बीच का अंतर'. इंटरनेट पर महज 10 सेकंड का ये जबरदस्त वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. डॉग की इस हैपीनेस देखकर नेटिजंस बेहद खुश हो रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा एक्सीलेंट, तो दूसरे ने इससे सुपर क्यूट वीडियो बताया. वहीं एक और इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा कि, 'ऐसा लगता है कि उसने अपने साथी को नाराज कर दिया है और अब सुलह करने के लिए डांस कर रहा है'.
वायरल वीडियो देखें- गुजरात में लड़की ने खुद से की शादी, पुजारी रहा गायब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं