विज्ञापन

सबसे नन्हा पर्वतारोही! 9 महीने के बच्चे ने घुटने के बल नाप डाली पहाड़ की सीढ़ियां, जज्बे को कहेंगे सलाम

मध्य चीन के वुहान में 9 महीने के बच्चे ने पहाड़ की सीढ़ियां चढ़कर सबको हैरान कर दिया. नन्हे बच्चे के गजब के जज्बे और ऊर्जा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

सबसे नन्हा पर्वतारोही! 9 महीने के बच्चे ने घुटने के बल नाप डाली पहाड़ की सीढ़ियां, जज्बे को कहेंगे सलाम
9 महीने के बच्चे ने घुटने के बल नाप डाली पहाड़ की सीढ़ियां
X@globaltimesnews

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा. वीडियो चीन में हुबेई प्रांत (Hubei Province) के वुहान (Wuhan) का है. वीडियो में एक 9 महीने का बच्चा है, जो पहाड़ की सीढ़ियों पर बड़ी तेजी के साथ चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो इसलिए चर्चा में है, क्योंकि जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना भी नहीं सीख पाते, उस उम्र में संतुलन, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ यह नन्हा बच्चा पहाड़ की सीढ़ियों पर चढ़ाई करता दिख रहा है.

सबसे कम उम्र का पर्वतारोही

चीन (China) के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने नन्हे पर्वतारोही का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि यह शायद अब तक का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही है.  

ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "देखिए कैसे मध्य चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में एक जोशीला 9 महीने का बच्चा पहाड़ की सीढ़ियां चढ़ रहा है. इस छोटे से बच्चे में गज़ब का जज़्बा है."

हाथों और घुटनों के बल चढ़ गया पहाड़

ग्लोबल टाइम्स के हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्हा बच्चा पत्थरों से बनी सीढ़ियों पर अपने नन्हे हाथों और घुटनों के सहारे लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है. 

इंटरनेट पर चर्चा का विषय है नन्हे बच्चे का वीडियो

उसकी ऊर्जा और लगन देखकर ऐसा लगता है, मानो उसे किसी मंजिल पर पहुंचने की जल्दी हो. वीडियो में उसकी मासूमियत के साथ-साथ गजब का आत्मविश्वास और शारीरिक संतुलन देखने को मिल रहा है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. बच्चे की फुर्ती और ऊर्जा की हर कोई तारीफ कर रहा है. 

यह भी पढे़ं-

असम में 23 महीने के बच्चे ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, 'गूगल जैसा दिमाग' देखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने की तारीफ

टीचर हो तो ऐसा! व्हीलचेयर से उठाकर बच्ची को क्लासमेट्स के साथ ऐसे कराया डांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Viral News China, Wuhan China, Wuhan City
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com