VIRAL VIDEO: गुरुग्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है.मामला सिर्फ 186 रुपये के किराए का है. एम्बिएंस मॉल में एक रैपिडो ड्राइवर और महिला पैसेंजर के बीच सड़क और मॉल के अंदर तीखी बहस हो गई. आरोप है कि महिला ने किराए के 186 रुपये देने से साफ मना कर दिया. ड्राइवर चीख-चीख कर कहता रहा, "पैसे दो मेरे." और उधर से जवाब मिला, "बनाओ-बनाओ, वीडियो बनाओ!"
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा ड्रामा 4 अक्टूबर को गुरुग्राम के नामी एम्बिएंस मॉल में हुआ. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दफ्तर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. सफर खत्म हुआ तो किराये के भुगतान की बारी आई. यहीं से पेंच फंस गया. महिला ने पहले तो 'सर्वर डाउन' होने की बात कही, फिर तरह-तरह की बातें करने लगीं कि पेमेंट तो हो चुका है या ऐप काम नहीं कर रहा.
Shocking Viral video from Delhi NCR Ambience Mall shows a heated argument after a female passenger refused to pay a ₹186 Rapido fare claiming a server issue. The rider recorded the incident sparking massive online outrage regarding the safety and fair payment of gig workers https://t.co/gMdH3G5acP
— Ramesh Speaks (@rameshofficial0) October 4, 2026
जब मेहनत की कमाई जाते देख ड्राइवर का पारा चढ़ गया. उसने मोबाइल निकाला और मॉल के अंदर ही महिला का पीछा करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई. कुछ लोग तो ड्राइवर को ही कैमरा बंद करने की नसीहत देने लगे, लेकिन ड्राइवर अपनी जिद पर अड़ा रहा, हक का पैसा जो चाहिए था.
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो एक्स पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया. लोगों का दिल इस गरीब ड्राइवर के लिए पसीज गया. आखिर एक-एक रुपया जोड़कर पेट पालने वाले इन गिग वर्कर्स के लिए 186 रुपये कोई छोटी रकम नहीं होती.
यह भी पढ़ें | जबओमान में भारतीय राष्ट्रपति को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे सुल्तान, खुद चलाई उनकी कार; बोले- ये मेरे गुरु हैं
जनता का साफ कहना है: "अगर बैंक का सर्वर डाउन है, तो कैश दो या कोई दूसरा तरीका निकालो. पर अपनी जेब गरम रखकर दूसरे की जेब मत काटो." एक यूजर ने लिखा, "गरीब आदमी के हक का पैसा मार लोगे, तो वो कोई आपसे 'बाबू-शोना' करके प्यार से बात नहीं करेगा. वो अपना हक मांगेगा ही."
क्या कानून बदलने की है जरूरत?
लोग अब रैपिडो और ओला जैसी कंपनियों से मांग कर रहे हैं कि ऐसे विवादों से बचने के लिए 'प्री-पेड' यानी पहले ही पैसे लेने का सिस्टम लागू किया जाए. वहीं, कुछ लोगों ने रैपिडो को टैग करते हुए मांग की है कि जांच कर इस महिला को तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए, ताकि रोज धूप-धूल में गाड़ी चलाने वाले इन लड़कों के आत्मसम्मान और पेट पर लात न पड़े.
यह भी पढ़ें | नीदरलैंड के यूट्यूबर ने भारत की फर्स्ट एसी ट्रेन में किया सफर, खाना खाकर कहा- 'ये अनुभव हमेशा याद रहेगा'
यह भी पढ़ें | अमेरिकी यूट्यूबर को बार-बार अपने पास खींच लाता है बनारस, बोली- ऐसी जगह पूरे संसार में नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं