उद्योगपति हर्ष गोयनका उन लोगों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और फॉलोअर्स को इन्सपिरेशनल पोस्ट के साथ इंगेज रखते हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिस इन अवर इंडिया' यानी यह है हमारा भारत. इस वीडियो में एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है, जिसके पास दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं है और आसपास के लोग और बाद में खुद दुकानदार तक उस व्यक्ति की मदद करता है.
यहां देखिए वीडियो
This is our India! https://t.co/dRokLSNnKk
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 6, 2022
वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत 10,500 रुपए के बिल के साथ होती है. दवा खरीदने आया व्यक्ति काफी परेशान लग रहा है. वह अपनी जेब से पैसे निकालता है और एग्जीक्यूटिव को देता है. बिल के लिए ये पैसे पर्याप्त नहीं होते, इसलिए वो हाथ जोड़ते हुए अपनी सोने की अंगूठी भी वहां रख देता है. इतने में वहां एक छोटा बच्चा 50 रुपये की मदद करता है. बच्चे को देख बाकी लोग भी उस व्यक्ति की मदद को आगे आते हैं. दुकान में मौजूद एक्जीक्यूटिव भी अपनी तरफ से कुछ मदद करता है, लेकिन इन सब के बाद भी केवल 9500 रुपए ही जमा हो पाते हैं. अंत में खुद दुकानदार वहां आता है और 10,500 के बिल को काटकर 9,500 करते हुए सोने की अंगूठी उस शख्स को लौटा देता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
टायर कंपनी का ऐड भी शेयर किया था
इससे पहले, हर्ष गोयनका ने एक टायर कंपनी का वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में केवल दो लकड़ी के लट्ठों से बना पुल दिखाया गया है. चार पहिया वाहन इस पुल को कुशलता से पार कर लेता है. इस ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'जीवन के हर रास्ते का एक पुल है…. जर्नी इसे सफलतापूर्वक पार करने में है. अगर आपके पास सही टायर हैं, तो आपको डरने की कोई बात नहीं है!'
मुंबई में स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जान्हवी और बहन खुशी, दिखा खास अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं