Mark Zuckerberg Talking About Success Mantra: उद्योगपति हर्ष गोयनका ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपना सक्सेस मंत्रा बता रहे हैं. जुकरबर्ग इस वीडियो में एक कंपनी बनाने की चुनौतियों और बिजनेस चलाते समय ध्यान में रखने लायक प्रमुख सिद्धांतों पर बात कर रहे हैं. जुकरबर्ग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और खूब वायरल हो रहा है.
मार्क जुकरबर्ग का सक्सेस मंत्रा
हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'जुकरबर्ग की सफलता का फार्मूला.' क्लिप की शुरुआत में जुकरबर्ग को कुछ नया शुरू करते समय आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताते हुए दिखाया गया है. वीडियो में जुकरबर्ग कहते हैं, ‘आपको इसके बारे में बहुत दृढ़ रहने की ज़रूरत है. ये सभी चुनौतियां आने वाली हैं और मुझे लगता है कि मुख्य चीज़ जो आपको करने की ज़रूरत है, वह है हार न मानना.' वह आगे कहते हैं कि, उन्हें ऐसे उद्यमी मिले हैं, जो दुनिया में बदलाव लाना चाहते हैं और लोगों की मदद करना चाहते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
Success formula of Zuckerberg pic.twitter.com/5AVmkg0fVA
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 9, 2023
जुकरबर्ग के मंत्र से प्रभावित हुए लोग
इस पोस्ट को 9 अगस्त को शेयर किया गया था. शेयर किए जाने के बाद से इसे 26,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट को 200 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी बात रखी. एक यूजर ने लिखा, 'सच है, जब आपका लक्ष्य दुनिया में बदलाव लाना हो तो हर कठिनाई और मुश्किलें छोटी लगती हैं.' एक दूसरे ने कहा, ‘यह सच है कि अगर किसी का विचार या लक्ष्य पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाना है, तो ब्रह्मांड उस व्यक्ति के भीतर एनर्जी का एक और स्तर जागृत करता है और वह लगभग अजेय हो जाता है.'
ये भी देखें- कुछ ऐसा दिखा मलाइका, सोहा और शाहिद का वीकेंड!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं