देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन प्रतिदिन उछाल मार रहे हैं. ऐसे में आम जनता की जेब तो ढीली हो ही रही है, साथ ही महंगाई की मार का असर गाड़ियों पर भी दिख रहा है. पेट्रोल-डीजल से जुड़ी खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है, जो कई बार आम आदमी के माथे पर चिंता की लकीरे खींच देती हैं. इस मंहगाई की मार के बीच एक पेट्रोल पंप के मालिक ने तो हद कर दी है. उन्होंने तेल देने से पहले ग्राहकों के सामने एक अजीबोगरीब शर्त रख दी है.
Maharashtra | A petrol pump in Nagpur refuses to sell petrol below Rs.50
— ANI (@ANI) April 6, 2022
It's not viable to operate machines for giving such a small quantity of petrol as they consume high electricity. We took this decision to avoid a scuffle with people: Ravishankar Pardhi, Petrol Pump owner pic.twitter.com/NXOay5flOf
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक पेट्रोल पंप के मालिक ने तेल लेने आ रहे ग्राहकों के सामने एक ऐसी अजीबोगरीब शर्त रख दी है, जिसके बाद से वे खबरों में सुर्खियां बटोरेने लगे. बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक पेट्रोल पंप के मालिक ने पचास रुपये से कम का पेट्रोल बेचने से साफ मना कर दिया है.
लोग 20-30 रुपए का पेट्रोल मांगते हैं और जो मशीनें हैं वो काफी तेज चलती हैं। जब कर्मचारी नोजल उठाएगा तो उठाते ही 20-30 रुपए का पेट्रोल पूरा हो जाता है जिसके कारण लोग झगड़ा करते हैं, तो हमने बिजली की बचत और झगड़े कम करने के लिए ये फैसला लिया है: रविशंकर पारधी, पेट्रोल पंप मालिक pic.twitter.com/qcunoCDfRd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि, 'लोग 20-30 रुपये का पेट्रोल मांगते हैं और जो मशीनें हैं, वो काफी तेज चलती हैं. जब कर्मचारी नोजल उठाएगा तो उठाते ही 20-30 रुपये का पेट्रोल पूरा हो जाता है, जिसके कारण लोग झगड़ा करते हैं, तो हमने बिजली की बचत और झगड़े कम करने के लिए ये फैसला लिया है.' पंप के मालिक की ओर से शर्त को लेकर पंप पर बतौर पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिसे देख हर कोई हैरान है.
मुंबई में स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जान्हवी और बहन खुशी, दिखा खास अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं