विज्ञापन

International Yoga Day 2026: न खुली हवा, न योग मैट... पानी के अंदर योग करते दिखे भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धा, वीडियो में देखिए अद्भुत नजारा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर विशाखापत्तनम के INS सातवाहन में भारतीय नौसेना के 40 पनडुब्बी योद्धाओं ने पानी के अंदर योगाभ्यास किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

International Yoga Day 2026: न खुली हवा, न योग मैट... पानी के अंदर योग करते दिखे भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धा, वीडियो में देखिए अद्भुत नजारा
भारतीय नौसेना ने समंदर में किया योग
सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर भारतीय नौसेना ने एक ऐसा नजारा पेश किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आमतौर पर योग खुले मैदान, पार्क या सभागारों में किया जाता है. लेकिन इस बार नौसेना के जवानों ने समंदर की गहराइयों में योगाभ्यास कर योग की ताकत और भारतीय संस्कृति का अनोखा संदेश दिया.

INS सातवाहन में हुआ खास आयोजन

विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पनडुब्बी प्रशिक्षण संस्थान INS सातवाहन में यह विशेष योग सत्र आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पानी के अंदर विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया. इस अनोखे आयोजन ने योग के प्रति लोगों की रुचि और बढ़ा दी.

सेना ने अनुशासन और आत्मबल का दिया संदेश

भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धाओं ने योग के माध्यम से यह दिखाया कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है. पानी के भीतर किया गया यह अभ्यास अनुशासन, एकाग्रता और आत्मबल का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, इस अनोखे योग सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को BJP4India ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में नौसेना के जवानों को पानी के भीतर शांत और संतुलित तरीके से योग करते देखा जा सकता है.

समंदर की गहराइयों में सैना ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश और दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन भारतीय नौसेना का यह प्रयास सबसे अलग नजर आया. इस आयोजन ने यह साबित किया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और मजबूत बनाने का माध्यम है. समंदर की गहराइयों में किया गया यह योगाभ्यास इंडियन कल्चर और योग की वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है.

ये भी पढ़ें: नंगे पांव बच्चे ने मारा ऐसा गोल, फुटबॉल स्किल्स देख लोग बोले- 'भारत में टैलेंट की कमी नहीं', वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा

ये भी पढ़ें: कंधों पर बैठाकर कराई वॉटर क्रॉसिंग, कोलकाता में 'Human Uber' का वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day 2026, Indian Navy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com