विज्ञापन
20 days ago

आज, 21 जून को विश्व भर में 12वां इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग' है. कानपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, अरुण पाठक सहित कार्यकर्ताओं ने योग किया. वहीं जिलाधिकारी जे पी सिंह, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, केडीए उपाध्याय, नगर आयुक्त, सीडीओ, सीएमओ सहित आलाअधिकारियों ने भी योग किया. इस खास मौके पर कानपुर के जनता ने भी योग कर स्वास्थ्य रहने का संकल्प लिया. 

तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौत; ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बचा

कानपुर के चकेरी इलाके में तेज रफ्तार कार ने एक बार फिर खौफनाक हादसे को जन्म दे दिया. अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रही एक गाय को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी पलट गई. इस दौरान पास से गुजर रहा एक ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया. हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. घटना के बाद लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दबंगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे को मारी गोली, कैंसर पीड़िता मां को देखने लौटा था कानपुर

कल्याणपुर में दबंगों ने मामूली विवाद में रिटायर्ड दरोगा के बेटे प्रदीप सिंह पर गोली चला दी. हैदराबाद में नौकरी करने वाला प्रदीप मंगलवार को अपनी कैंसर पीड़ित मां को देखने कानपुर आया था. देर रात गजानन पार्क के पास कुछ युवकों ने उसे बुलाकर पहले मारपीट की और फिर फायर कर दिया, जिसमें एक गोली उसके पेट में लग गई. घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एसीपी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

Kanpur Live: कानपुर में री-नीट एग्जाम, थ्री-लेयर चेकिंग से गुजरे परीक्षार्थी

थ्री-लेयर चेकिंग के बाद निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कर परीक्षार्थियों की एंट्री कराई गई. 

Kanpur Live: नीट परीक्षा के दौरान डीसीपी पश्चिम ने किया निरीक्षण

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने रविवार को कल्याणपुर स्थित जवाहरलाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने CCTV कंट्रोल रूम का जायजा लेकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों और पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था देखी.

Kanpur Live: कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल

कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हो गया. डेरापुर रूरा मार्ग पर दो बाईक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. यह घटना अंतर्गत गलुआपुर गांव की है.

मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव निवासी चिंटू नायक और डेरापुर थाना के बल्दीपुरवा गांव निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई है. वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर निवासी रोहित नायक गंभीर रूप से घायल है.

हादसे की सूचना मिलते ही डेरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहित नायक को सीएचसी डेरापुर में भर्ती कराया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद  जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. 

Kanpur Live: कल्याणपुर में देर रात बमबाजी की घटना से मचा हड़कंप, एक जिंदा बम बरामद।

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित में तेज रफ्तार और बिना साइलेंसर बाइक दौड़ाने का विरोध करना स्थानीय लोगों को भारी पड़ गया.  विरोध से नाराज तीन युवकों ने गली में ताबड़तोड़ तीन देशी बम फेंककर दहशत फैला दी. 

सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से जिंदा देशी बम बरामद किया. फिलहाल पुलिस शिव और पारस नामक दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Kanpur Live: कानपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Kanpur Live: नीट परीक्षा आज, कानपुर में 20 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पुलिस भी अलर्ट

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026 (नीट 2026) रविवार को कानपुर में 43 केन्द्रों में सम्पन्न होगी. इस परीक्षा में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होगें. इस दौरान कई जिलों से आने व जाने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सेंट्रल स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं. शनिवार से ही परीक्षार्थियों का आना-जाना लग रहा, लेकिन भीड़ नियंत्रित रही.

वैसे सिटी साइड में जहां होल्डिंग एरिया बनाया गया है. वहीं रविवार के लिए स्पेशल ट्रेनें रिजर्व की है. करीब चार स्पेशल झांसी, प्रयागराज, लखनऊ आदि रूट पर चलायी जाएगी. इसके अलावा मेमू व नियमित ट्रेनें भी होगी. 21 जून को परीक्षा के दिन स्टेशन पर आने वाले अभ्यर्थियों को भीड़ प्रबंधन के तहत कुछ समय के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए भेजा जाएगा. रेलवे अधिकारियों की माने तो करीब 26 हजार अभ्यर्थी कानपुर पहुंचेंगे.

प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में अचानक भीड़ बढ़ने तथा किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
International Yoga Day 2026, Kanpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com