विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

सफेद-काले धारी वाला नहीं...पहली बार दिखा पोल्का डॉट वाला ज़ेब्रा, केन्या में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा

Polka Dotted Zebra: केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व में पोल्का डॉट्स वाला दुनिया का पहला जेबरा पाया गया है, जिसका नाम तीरा है. इस ज़ेब्रा पर गोल-गोल काले डॉट्स हैं जो इसे पूरी तरह अलग बनाते हैं.

सफेद-काले धारी वाला नहीं...पहली बार दिखा पोल्का डॉट वाला ज़ेब्रा, केन्या में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा
ना धारियां, सिर्फ डॉट्स! केन्या में मिला दुनिया का सबसे अनोखा ज़ेब्रा, तस्वीरें हुईं वायरल

World First Ever Polka Dotted Zebra Found In Kenya: प्रकृति बेहद रहस्यमयी है, ये कब कुछ नए और अनोखे चेहरे दिखाकर आपको चौंका दे कह नहीं सकते. कई बार तो बहुत कुछ ऐसा रेयर और अनोखा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद खुद की ही आंखों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य केन्या के मसाई मारा नेशनल रिज़र्व में देखा गया है, जहां दुनिया का पहला पोल्का डॉट वाला ज़ेब्रा कैमरे में कैद हुआ है. यकीनन आपने अभी तक काली-सफेद धारियों वाली ही ज़ेब्रा देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने छोटे-छोटे डॉट्स यानी पोल्का डॉट्स वाला ज़ेब्रा देखा है. अगर आपका जवाब न है तो इन वायरल तस्वीरों को देखना तो बनता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

काले-सफेद डॉट्स वाला जीव Zebra (Polka Dotted Zebra in Kenya)

केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व में पोल्का डॉट्स वाला दुनिया का पहला जेबरा पाया गया है, जिसका नाम तीरा है....इस अनोखे जेबरा पर काले-सफेद धारी नहीं, बल्कि गोल-गोल सफेद धब्बें हैं. इस ज़ेब्रा का नाम रखा गया है Tira और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं. आम ज़ेब्रा की तरह सफेद शरीर पर काली धारियां नहीं, बल्कि इस ज़ेब्रा पर गोल-गोल काले डॉट्स हैं जो इसे पूरी तरह अलग बनाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे हुआ ऐसा? (Unique Zebra Mutation)

जानकारों का कहना है कि इस ज़ेब्रा में यह बदलाव एक जेनेटिक म्यूटेशन (आनुवंशिक परिवर्तन) के कारण हुआ है, जिसे प्सयूडो मेलैनिज्म (pseudo-melanism) कहा जाता है. यह एक दुर्लभ कंडीशन है जिसमें शरीर पर धारियों की जगह अनियमित डॉट्स बन जाते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह ज़ेब्रा अभी बच्चा है और ये देखना दिलचस्प होगा कि बड़ा होने पर इसके पैटर्न में कोई बदलाव आता है या नहीं. पहले कभी इस तरह का ज़ेब्रा नहीं देखा गया, इसलिए इसकी लोकप्रियता और वैज्ञानिक जिज्ञासा दोनों बहुत बढ़ गई है.

केन्या के जंगलों में पाया गया ये अनोखा Zebra (Dotted Zebra Kenya Viral)

जैसे ही इस ज़ेब्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया पर #PolkaDotZebra और #TiraZebra जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. लोग इस दुर्लभ जीव की सुंदरता और अनोखापन देखकर हैरान रह गए.

Guy got caught doing drugs and smoking inside train (OC)
byu/Soldier-Monk inindianrailways

वन्यजीव प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र (Zebra with Dots)

अब ये ज़ेब्रा केन्या आने वाले टूरिस्ट्स के लिए एक बड़ी आकर्षण का केंद्र बन गया है. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स से लेकर ट्रैवल ब्लॉगर तक, सभी इसकी एक झलक पाने के लिए मसाई मारा की ओर रुख कर रहे हैं.

क्या है खतरा? (New Breed of Zebra)

हालांकि विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि इस ज़ेब्रा को सामान्य झुंड में घुलने-मिलने में दिक्कत हो सकती है और शिकारियों के लिए यह आसान टारगेट बन सकता है, क्योंकि इसका पैटर्न छुपने में मदद नहीं करता. फिलहाल, Tira सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बन चुका है और दुनियाभर के लोग इसे नेचर का करिश्मा बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Polka Dotted Zebra Kenya, Rare Zebra Spotted, Unique Zebra Mutation, Viral Zebra Photos, Dotted Zebra Kenya Viral, Strange Animal Patterns, Kenya Wildlife News, Zebra With Dots, Rare Animal Sightings 2025, Zebra Mutation Viral News, Polka Dotted Zebra In Kenya, Polka Dotted Zebra, Unique Zebra Foal In Kenya, New Breed Of Zebra, Maasai Mara National Reserve Zebra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com