- आज भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला
- बारिश होने के हैं आसार
- सेमीफाइनल मुकाबला हुआ रद्द तो बनेंगे ये समीकरण
आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दो बार के चैम्पियन भारत तथा मौजूदा उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. भारत ने जहां एक हार के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया है वहीं न्यूजीलैंड को लीग स्तर पर लगातार तीन हार मिली है. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्तर पर खेला गया मुकाबला बारिश में धुल गया था. मंगलवार को भी सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में देखा जा रहा है कि यदि पानी के कारण मैच रद्द हुआ तो फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए क्या समीकरण या गणित बनते हैं?
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
पहली संभावना-
अगर मंगलवार को बारिश के चलते सेमीफाइल मुकाबला धुल जाता है, तो फिर यह ठीक अगले दिन यानी बुधवार को खेला जाएगा. ग्रुप मैचों से उलट नॉकआउट मैच मतलब सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व -डे (आरक्षित दिन) का प्रावधान है. लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि रिजर्व-डे को भी बारिश की भविष्यवाणी की है. ऐसे में दूसरे विकल्प पर भी गौर कर लें.
दूसरी संभावना-
अगर रिजर्व-डे वाले दिन भी बारिश के कारण मैच रद्द हो जता है, तो भारतीय टीम टूर्नामेंट के नियमों के हिसाब से फाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसा इस नियम के कारण है, इस सूरत में ग्रुप स्टेज में जिस टीम के भी अंक सबसे ज्यादा होंगे, वह फाइनल में खेलने का हकदार बनेगी.
कर्नाटक में बड़ी मुश्किल में फंसी कांग्रेस, बैठक में नहीं आए ये 12 विधायक
बता दें, भारत को शुरू से खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था वहीं कीवी टीम पर भी शुरू से ही सभी की नजरें थी. बड़े टूर्नामेंट में अधिकतर न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस बार भी वो सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है. एक समय तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर थी. बाद में कुछ मैचों में हार के बाद उसे लीग दौर का अंत चौथे स्थान पर रहकर करना पड़ा.
पहले सेमीफाइनल में हालांकि कीवी टीम को भारत के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से खेलना होगा क्योंकि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है और उसे सिर्फ एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है वो भी बर्मिघम में इंग्लैंड के खिलाफ जब वह 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी.
Video: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहले सेमीफाइनल मैच में होगी कड़ी टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं