अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च 2026 को खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को शानदार परफॉर्मेंस के साथ हराकर खिताब अपने नाम किया. यह भारत की तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. इससे पहले भारत 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्डकप जीत चुका है. मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा रहे. टीम को अच्छी शुरुआत मिली. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें छक्कों और चौकों की बौछार रही.
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया. अक्षर पटेल के शुरुआती झटके के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हुए तो न्यूजीलैंड टीम के माथे पर चिंता की लकीरें आ गईं. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जान लगा दी लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये दिन भारत के लिए ही खास था. न्यूजीलैंड 20 ओवरों में टार्गेट स्कोर हासिल नहीं कर पाई और भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में विजयी रहा.
यह तीसरी बार है जब भारत ने टी20 फॉर्मेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार परफॉर्म किया. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची थी. न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन फाइनल में भारत के सामने टिक नहीं पाई.
देशभर में जश्न का माहौल है. स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा दर्शकों ने ‘भारत माता की जय' के नारे लगाए. खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर पूरे राष्ट्र को गर्व का एहसास कराया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. फैंस का सपोर्ट कमाल का था.”
अपने ऑफिशियल Xअकाउंट पर इस पल को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने अपने टेलीविजन स्क्रीन की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अपारशक्ति स्टैंड्स से चीयर कर रहे थे. एक्टर ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा.उन्होंने लिखा, “भाई दिख गया 🙌😎 🇮🇳 #WorldCupFinal.” क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के दौरान अपने भाई को अचानक देखने के पल का जश्न मनाते हुए. साथ ही उन्होंने लिखा, जिस तरह से इंडियन कैंप ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अभिषेक का साथ दिया, उसी वजह से वह फॉर्म में वापस आए हैं. चैंपियन टीमें ऐसे ही काम करती हैं. आगे उन्होंने लिखा, ईशान तो गोल्ड स्टैंडर्ड क्रिकेटर हैं. इस बंदे से बैटिंग, कीपिंग, फील्डिंग, यहां तक कि कोहली की मिमिक्री भी करवा लो.
Bhai dikh gaya 🙌😎 🇮🇳 #WorldCupFinal pic.twitter.com/FQ3Z2aD8Sl
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) March 8, 2026
अपने इंस्टाग्राम पर अपारशक्ति खुराना ने मीट ब्रोस के सिंगर मनमीत सिंह के साथ एक सेल्फी शेयर की, जब वे ऑटो में स्टेडियम जा रहे थे.

टेलीविजन सेलिब्रिटी कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी काफी उत्साहित और जोश में दिखे.
मलयालम एक्टर-डायरेक्टर बेसिल जोसेफ भी यहां मौजूद थे. वे सैमसन और इंडियन टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद में थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं