विज्ञापन

हार्दिक पंड्या ने पहना गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के नाम का पेंडेंट, लोग बोले- चार दिन की चांदनी

हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से प्यार जताने से कभी पीछे नहीं हटते. कपल का एक रीसेंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का पेंडेंट पहने दिखे.

हार्दिक पंड्या ने पहना गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के नाम का पेंडेंट, लोग बोले- चार दिन की चांदनी
हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा पब्लिकली प्यार एक्सप्रेस करने से घबराते नहीं
Social Media
नई दिल्ली:

हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने एक बार फिर अपने प्यार को खूबसूरत अंदाज में जाहिर किया है. पहले भी कभी हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इतने पर्सनल नहीं रहे. वह कई बार माहिका के साथ नजर आए हैं और सोशल मीडिया पर अपना प्यार पब्लिकली जाहिर भी कर चुके हैं. अब आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 फिनाले से पहले एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया. दरअसल दोनों साथ नजर आए जहां फैंस ने उनके गले में एक-दूसरे के नाम के फर्स्ट लेटर्स का पेंडेंट देखा.

हार्दिक ने माहिका के लिए ‘M' वाला पेंडेंट पहना हुआ था, जबकि महिएका ने हार्दिक के नाम का ‘H' वाला पेंडेंट पहना हुआ था. इस छोटे-से लेकिन दिल छू लेने वाले स्टाइल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और एक वायरल वीडियो के जरिए ये स्टाइल फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हो गया.

यह भी पढ़ें: India vs New Zealand T20 World Cup final: कौन हैं फाल्गुनी पाठक जो मैच शुरू होने से पहले करने वाली हैं परफॉर्म? पहली बार मिला ऐसा मौका तो दो रात से सोई नहीं सिंगर

यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक ने माहिका के लिए अपनी फीलिंग्स को इस तरह दिखाया हो. उन्होंने अपनी गर्दन के पीछे भी ‘M' अक्षर का टैटू बनवाया है, जिसमें दो तेंदुओं का डिजाइन है. एक तेंदुआ मजबूत और हाइपर-रियलिस्टिक स्टाइल में है, जो ताकत का प्रतीक है, जबकि दूसरा नाजुक लाइनों से बना है, जो छाया की तरह लगता है. इस डिजाइन में ‘M' को बड़े आर्टिस्टिक अंदाज में फिट किया गया है. टैटू आर्टिस्ट के मुताबिक, यह दोनों की मजबूत पर्सनैलिटी को दिखाता है. यह कपल अपनी हर पब्लिक अपीयरेंस में ऐसे ही रोमांटिक और स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इंप्रेस करता रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV
लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Mahieka Sharma, Hardik Pandya And Mahieka Sharma, Hardik Pandya Mahieka Sharma Pendants, India Vs New Zealand, World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026 Final, Hardik Pandya Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com