विज्ञापन

Aadhaar Card में अपने पिता का नाम कैसे सही करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Update: अगर आपके आधार कार्ड में आपके पिता का नाम गलत या अधूरा दर्ज है, तो यह आगे चलकर कई कामों में परेशानी पैदा कर सकता है. अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे इस गलती को सुधार सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान प्रोसेस-

Aadhaar Card में अपने पिता का नाम कैसे सही करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
आधार कार्ड में कैसे ठीक करें पिता का नाम?

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड, पासपोर्ट जैसे कई कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इसमें छोटी सी भी गलती बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है. खासकर अगर आपके आधार कार्ड में आपके पिता का नाम गलत या अधूरा दर्ज है, तो यह आगे चलकर कई कामों में परेशानी पैदा कर सकता है, जैसे PAN कार्ड बनवाना, बैंक खाता खोलना या पासपोर्ट के लिए आवेदन करना. अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे इस गलती को सुधार सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान प्रोसेस-

आधार कार्ड में कैसे ठीक करें पिता का नाम?

UIDAI ने यह प्रक्रिया बहुत आसान बना दी है. इसके तहत आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ये काम कर सकते हैं. 

ऑनलाइन तरीका (How to correct your Father's name on the Aadhaar Card Online)
  • इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • अपने आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर आप आगे बढ़ सकते हैं.
  • इसके बाद 'Update Demographics' या 'Update Aadhaar Details' का विकल्प चुनें. 
  • यहां आपको अलग-अलग जानकारी अपडेट करने के ऑप्शन मिलेंगे. आप 'Father's Name' चुनें और सही नाम दर्ज करें.
  • अब आपको एक वैध दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र या जन्म प्रमाण पत्र) अपलोड करना होगा, जिसमें आपके पिता का सही नाम लिखा हो. 
  • सारी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कैसे बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन? कितना आता है खर्च और क्या है प्रोसेस, आसान भाषा में समझें

ऑफलाइन तरीका (Offline Process)

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना चाहते, तो आप अपने नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जा सकते हैं. वहां आपको एक अपडेट फॉर्म भरना होगा, जिसमें सही जानकारी लिखनी होगी. फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करें और अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरी करें. इसके बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी, जिसमें URN नंबर होगा. इसी नंबर से आप अपने अपडेट का स्टेटस देख सकते हैं.

हालांकि, इन दोनों ही तरीकों के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com