Vande Bharat Travel Experience: सोशल मीडिया पर आए दिन नया-नया कंटेंट वायरल होता ही रहता है. जहां कुछ लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं, तो कुछ लोग अपना अनुभव शेयर करते हैं. हाल ही में एक महिला ट्रैवलर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन में अपने पहले सफर का एक्सपीरिएंस शेयर किया है. करीब चार महीने पहले शुरू हुई इस नई ट्रेन को लेकर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर रूचि त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है और अपने एक्सपीरिएंस को कमाल का बताया है.
यह भी पढ़िए: 'अरे, तू तो बहुत बड़ा काम करता है रे...' पोते ने अपनी 81 साल की दादी को घुमाया Microsoft ऑफिस, इंटरनेट पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पोस्ट
पर्दों और लाइट्स का शानदार डिजाइन
वायरल वीडियो में महिला कोच के अंदर लगे पर्दे, लाइट्स, बिस्तर और पूरे डिजाइन को दिखाते हुए उसकी खूब तारीफ करती नजर आती हैं. उन्होंने कहा कि वह इस समय वंदे भारत के स्लीपर कोच सेकेंड एसी में बैठी हैं और यहां की हर चीज बेहद अच्छी तरह डिजाइन की गई है. खासकर पर्दे और लाइट्स का स्टैंडर्ड देखकर उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया. इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों को मिलने वाले कंबल भी दिखाए और उसकी तारीफ भी की.
'सुंदर और खूबसूरत कंबल'
महिला कंबल की ओर इशारा करते हुए कहती हैं कि ट्रेन में उन्हें ब्रैंड न्यू कंबल दिए गए हैं जिनके प्रिंट बेहद सुंदर और खूबसूरत लग रहे हैं. साथ ही कंबल का रंग भी बहुत अच्छा चुना गया है. इसके बाद रुचि ट्रेन की साफ‑सफाई की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह ट्रेन बिल्कुल चमक रही है और लोगों से अपील की कि सभी यात्री अपनी जिम्मेदारी समझें और ऐसी ही साफ-सफाई बनाए रखें.
आप भी देखिए ये वीडियो
माइंड ब्लॉइंग एक्सपीरिएंस...
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @radioactiveruchi पर नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'भारत की इस नई जेनरेशन की स्लीपर ट्रेन में मेरा पहला सफर था, और यह माइंड ब्लॉइंग एक्सपीरिएंस था'. वीडियो के कैप्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'भारतीय रेलवे में एक सबसे अच्छा एक्सपीरिएंस', दूसरे यूजर ने लिखा 'अभी इंटरनेशनल लेवल तक मेनटेन रखना हमारा रिस्पॉन्सिबिलिटी है भाई लोग', एक अन्य यूजर ने लिखा 'बदलता भारत.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं