Drunk Man Riding Camel On Hyderabad Flyover Stopped By Car Rider: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हैदराबाद की सड़कों पर ऊंट की सवारी करता नजर आता है, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती....यह शख्स नशे में इतना धुत था कि ऊंट पर ही सो गया और ऊंट (Flyover par Bhaagta Dikha Oont) बेकाबू होकर एक्सप्रेसवे पर दौड़ने लगा. यह घटना न केवल अजीब थी, बल्कि बेहद खतरनाक भी साबित हो सकती थी.
हैदराबाद एक्सप्रेसवे पर नशे में ऊंट की सवारी (drunk man on camel hyderabad)
घटना हैदराबाद के पी.वी. नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे की है, जहां एक शख्स देर रात ऊंट पर सवार था. चौंकाने वाली बात यह थी कि वह आदमी शराब के नशे में ऊंट पर ही बेहोश पड़ा था और ऊंट को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था. वीडियो में साफ दिखता है कि ऊंट सड़क के किनारे-किनारे दौड़ता जा रहा है और उस पर सवार शख्स नींद में झूल रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
सड़क पर मचा हड़कंप (camel expressway viral video)
इस दौरान एक कार में सवार दो युवक इस पूरी घटना को देख रहे होते हैं. उन्हें महसूस होता है कि अगर ऊंट को नहीं रोका गया तो बड़ा हादसा हो सकता है. उनमें से एक युवक ऊंट पर बैठे व्यक्ति पर पानी डालकर उसे जगाने की कोशिश करता है, लेकिन कोई असर नहीं होता, फिर दोनों युवक अपनी कार से उतरते हैं और बहादुरी दिखाते हुए ऊंट को धीरे-धीरे काबू में लेते हैं.
लोगों का रिएक्शन (hyderabad camel rider viral)
वीडियो में नजर आने वाले इन युवकों की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जब बाकी लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे, तब इन युवकों ने सच्ची बहादुरी दिखाई. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, अगर इनका समय पर एक्शन नहीं होता, तो हादसा टलना मुश्किल था. इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है कि किस तरह पशुओं के साथ गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा है. लोगों ने नशे में धुत ऊंट के मालिक की कड़ी आलोचना की है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं