ऊंट की सवारी करने का शौक ज्यादातर लोगों को होता है. ऐसे में जब भी लोगों को मैका मिलता है, तो वो ऐसे मौके को छोड़ना नहीं चाहते. वो अलग बात है कि कुछ लोग ऊंट की सवारी (Camel Ride) का शौक भी रखते हैं और उसपर बैठने से डरते भी हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स ऊंट पर डरते-डरते बैठ तो गए, लेकिन फिर उनके साथ जो हुआ, वो दोबारा कभी ऊंट की सवारी करने की बात सोच भी नहीं पाएंगे. वीडियो देखने में इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऊंट बैठा है और एक शरीर से स्वस्थ दिख रहा शख्स ऊंट पर चढ़कर बैठ रहा है. उसके बाद एक और शख्स उसके पीछे चढ़कर बैठ जाता है. इसके बाद एक शख्स को ऊंट को पकड़कर खड़ा करने लगता है. बस फिर क्या था, जैसे ही ऊंट खड़े होने के लिए उठता है, उसके पैर लड़खड़ा जाते हैं और बैलेंस बिगड़ते ही ऊंट पर बैठे दोनों शख्स बहुत बुरी तरह से मुंह के बल ज़मीन पर चारों खाने चित होकर गिर पड़ते हैं. ऐसा होने के बाद तो शायद ही ये दोनों अब कभी ऊंट पर बैठे की बात सोच भी पाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
Oont ki sawaari 🤓🤓🤣😂😂😂
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) December 5, 2022
Chadhenge saath saath 😇😇🤣🤣🤣
Watch till the end@susantananda3 @arunbothra @ipsvijrk pic.twitter.com/lKIV925n7x
ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 3 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सीटबेल्ट होती तो शायद न गिरते. दूसरे ने लिखा- ऊंट को भी पता हैं अपने अधिकार.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं